फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   People got angry after finding less gas in the cylinder, there was a huge uproar.

Meerut News: सिलिंडर में गैस कम मिलने पर भड़के लोग,जमकर हंगामा

Sat, 04 Apr 2026 02:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
People got angry after finding less gas in the cylinder, there was a huge uproar.
मेरठ। घरेलू गैस की कालाबाजारी के बीच सिलिंडरों में घटतौली भी की जा रही है। शुक्रवार को बागपत रोड स्थित चंद्रलोक कॉलोनी में सिलिंडर में कम गैस मिलने पर लोग भड़क उठे। लोगों ने सिलिंडर वितरित कर रहे टीपीनगर की गैस एजेंसी के कर्मचारी को पकड़ लिया। इस दौरान घटतौली के मामले को लेकर जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन




चंद्रलोक कॉलोनी के पार्क में शुक्रवार को आभा गैस एजेंसी की गाड़ी घरेलू सिलिंडर वितरण के लिए पहुंची। लोग अपने सिलिंडर लेकर लाइन में लगे हुए थे। इसी दौरान एक सिलिंडर में कम गैस होने का एहसास हुआ। सिलिंडर की तौल कराने पर तीन किग्रा गैस कम निकली। यह देख लोग गैस एजेंसी के कर्मचारी पर भड़क उठे। कर्मचारियों और लोगों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया। लोगों ने स्थानीय पार्षद राजेंद्र उपाध्याय को सूचना दी। पार्षद की सूचना पर टीपीनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

थोड़ी देर में पार्षद भी आ गए। पार्षद ने गैस एजेंसी के कर्मचारियों को खूब खरी-खोटी सुनाई। स्थानीय निवासी मोहन यादव ने बताया कि भीड़ की नाराजगी को देखते हुए गैस एजेंसी के कर्मचारी ने अपनी गलती मान ली और भविष्य में ऐसी लगती नहीं करने की बात कही। पार्षद ने बताया कि मेरठ में गैस की कोई कमी नहीं है। इसके बाद भी गैस का बेवजह संकट पैदा किया जा रहा है। गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए पूर्ति विभाग से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वर डाउन होने से परेशान रहे लोग



तेल कंपनियों का सर्वर डाउन होने पर शुक्रवार को लोग ऑनलाइन बुकिंग कराने को परेशान रहे। इस कारण गैस एजेंसियों पर लोगों की लाइन लगी रही। गैस एजेंसियों द्वारा मोहल्लों में बनाए गए पॉइंट पर खाली सिलिंडर लेकर लोग लाइन में लगे रहे। दो-दो घंटे लाइन में लगने के बाद लोगों को सिलिंडर मिले। जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह का कहना है कि गैस की घटतौली व कालाबाजारी करना अपराध है। शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed