फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   People fell for wealth, we asked for our country.

Meerut News: लोग दौलत पर गिरे, हमने वतन मांग लिया

Fri, 24 Oct 2025 09:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 24 Oct 2025 09:36 PM IST
विज्ञापन
People fell for wealth, we asked for our country.
मेरठ..कंवलजीत..चेंबर ऑफ़ कॉमर्स रोडवेज में इंटरनेशनल मुशायरे के दौरान पहुंचे के.सी.त्यागी व मौजू
चैंबर ऑफ कॉमर्स में ऑल इंडिया मुशायरे का हुआ आयोजन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। रोडवेज चैंबर ऑफ कॉमर्स में ऑल इंडिया मुशायरे का आयोजन किया गया। इसमें देशभर से आए शायरों ने अपनी प्रस्तुति से देश और समाज को जाेड़ने का प्रयास किया। मौलाना शाहीन जमाली चतुर्वेदी ने कहा कि टूटते फूटने रहने का चलन मांग लिया हमने हालात से शीशे का बदन मांग लिया, जब गए खालिके तकदीर दरवाजे पर लोग दौलत पे गिरे, हमने वतन मांग लिया।
मुख्य अतिथि वरिष्ठ नेता केसी त्यागी रहे। साहिब ए जश्न डॉ. नूर अमरोहवी ने कहा कि नहीं हो उनका जब साया दुआएं काम आती हैं, दुनिया से गुज़र कर भी ये माएं याद आती हैं।
विज्ञापन

शायर डॉ. पॉपुलर मेरठी ने कहा एक बीवी, कई साले हैं, खुदा खैर करे, खाल सब खींचने वाले हैं। खुर्शीद हैदर ने कहा कि मेरी जानिब मोहब्बत से न देखो, मोहब्बत पर जवाब आया हुआ है, परिंदे पेड़ पर सहमे हैं, शिकारी लेके जाल आया हुआ है। वाजिद मेरठी ने कहा कि दुश्मनी जबसे हुई है दोस्ती के नाम से, रोशनी भी डर रही है रोशनी के नाम से।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मुजाहिद फराज ने कहा ऊंची उड़ान पर हो ये रखना ख्याल में, लम्हों का फासला है उरुज ओ जवाल में। शायर जहाज देवबंदी ने अभी तो सांप तहे आस्तीन और भी हैं, अभी तो दोस्तों पिक्चर में सीन और भी हैं, मुझे खुशी है सुरैया को इश्क है मुझसे, मलाल ये है मेरे जैसे तीन और भी हैं शायरी पेश की। कार्यक्रम में दिलशाद सैफी, सलीम सैफी, कय्यूम सैफी, युसूफ सैफी, हाजी सरताज गाज़ी, शकील ज़ैदी, शाहजहां सैफी, काशिफ खान आदि रहे।

मेरठ..कंवलजीत..चेंबर ऑफ़ कॉमर्स रोडवेज में इंटरनेशनल मुशायरे के दौरान पहुंचे के.सी.त्यागी व मौजू

मेरठ..कंवलजीत..चेंबर ऑफ़ कॉमर्स रोडवेज में इंटरनेशनल मुशायरे के दौरान पहुंचे के.सी.त्यागी व मौजू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed