{"_id":"583b3fcb4f1c1b3e340888de","slug":"people-distrub-for-currency","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन की छुट्टी के बाद आज खुलेगा बैंक, आज भी रहेगी किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन की छुट्टी के बाद आज खुलेगा बैंक, आज भी रहेगी किल्लत
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Mon, 28 Nov 2016 01:12 PM IST
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम पर लगी लोगों की लाइन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन बैंक बंद होने से रविवार को एटीएम भी खाली हो गए और लोगों की जेब भी। छुट्टी के दिन लोग आराम की बजाय कैश के लिए भटकते रहे। इक्का-दुक्का जहां कैश था, वहां लाइन इतनी लंबी थी कि घंटो बाद नंबर आया। कुछ तो फिर भी खाली लौटे। दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को बैंक खुलेगा। लेकिन बताया जाता है कि आज भी बैंकों में कैश की किल्लत रह सकती है।
दरअसल, आरबीआई से डिमांड के मुकाबले 30 प्रतिशत कैश भी नहीं मिल रहा। ऐसे में बैंकों में कैश की कमी है। जो एटीएम बैंक परिसर में लगे हैं या जिनमें कैश डालने की जिम्मेदारी बैंकों की होती है, उनमें कुछ हद तक कैश डल रहा है। अधिकतर बैंकों ने शुक्रवार रात को अपने यहां कैश डाला। लेकिन वह शुक्रवार रात और शनिवार सुबह को ही खत्म हो गया। बैंकों में दो दिन अवकाश रहा। इस कारण इन एटीएम में कैश नहीं लोड हो सका। कैश डालने वाली प्राइवेट कंपनी भी कैश की कमी से एटीएम में पर्याप्त कैश नहीं लोड कर पा रही है। यही वजह है कि रविवार को शहर के अधिकांश एटीएम खाली थे और लोग परेशान।
दोपहर 12:50 बजे : सिंडिकेट बैंक मेट्रो प्लाजा
एटीएम में कैश के बजाय न होने का नोटिस लगा था। गार्ड ने बताया कि दो दिन से कैश खत्म है। बैंक में भी छुट्टी है, इसलिए कैश नही डला। यहां आ रहे लोग वापस लौटने को मजबूर थे।
विज्ञापन
दोपहर 1:10 बजे : एसबीआई वर्धमान एकेडमी
बैंक और एटीएम एकदम सटे हैं। बैंक में अवकाश था तो एटीएम का भी शटर बंद था। आसपास के दुकानदारों से लोग पूछ रहे थे कि एटीएम में कैश डला या नहीं। लेकिन वह भी कोई जवाब नहीं दे पा रहे थे। बोले सुबह से सैकड़ों लोग पूछकर जा चुके हैं।
दोपहर 1:20 बजे : पीएनबी रेलवे रोड
यहां का एटीएम भी बंद था। जैन नगर निवासी आशीष जैन और दिव्या जैन यहां कैश लेने पहुंचे तो बताया गया कि एटीएम दो दिन से बंद हैं। आशीष ने बताया कि आज उसकी छुट्टी है। बागपत रोड और रेलवे रोड के सात एटीएम चेक किए, लेकिन कहीं भी कैश नहीं था।
दोपहर 1:35 बजे : एक्सिस बैंक दिल्ली रोड
बैंक का एटीएम खुला था। लेकिन लोगों के हाथ मायूसी ही हाथ लगी। देवपाल, छात्र दिव्यांश और एकता गर्ग यहां कैश लेेने आई थी। लेकिन कैश ना होने से वह वापस लौट गई।
दोपहर 1:55 बजे : आंधा बैंक, दिल्ली रोड
जो भी एटीएम पर आ रहा था, उसे गार्ड मशीन खराब बताकर लौटा रहा था। कुछ लोग तसल्ली करने अंदर जा रहे थे। लेकिन एटीएम बूथ में भयंकर दुर्गंध आने से वापस लौट रहे थे।
दोपहर 2:15 : एसबीआई ई कॉर्नर दिल्ली रोड
ई कॉर्नर के एटीएम में कैश था। एटीएम के बाहर लोगों की लंबी लाइन लगी थी। महिलाओं की अलग लाइन थी। बागपत रोड के दो लोगों ने तो अपनी पत्नी और बेटे को भी लाइन में लगाया हुआ था। बोले आज छुट्टी के दिन आराम की बजाय बैंकों की लाइन में लग रहे हैं।
दोपहर 2:25 बजे : एसबीआई बागपत रोड
साबुन गोदाम एसबीआई शाखा के परिसर में लगा बैंक का एटीएम भी खाली था। कुछ लोगों ने बताया कि जिस दिन बैंक बंद रहता है, उस दिन अधिकतर यह एटीएम भी बंद रहता है।
दोपहर 2:30 बजे : केनरा बैंक बागपत रोड
बैंक परिसर के पास ही लगा एटीएम बंद था। हालांकि शाम को पांच बजे के बाद यह खुला। लेकिन एटीएम में कैश नहीं था। टीपी नगर के अनुज मित्तल, संजय गोयल का कहना था कि छुट्टी के दिन कई एटीएम पर गए। लेकिन सब बंद मिले।