फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   people dip in the nala, die

मौत के नाले में समा गई एक और जान

Tue, 22 Oct 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
people dip in the nala, die
मेरठ। शहर के खुले नाले ने सोमवार को एक और जान ले ली। भूमिया के पुल के पास सोमवार शाम एक युवक अचानक ब्रह्मपुरी के ओडियन नाले में गिर गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे निकाला जा सका। आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बताया गया कि ब्रह्मपुरी थाने से चंद कदम की दूरी पर मोनू पुत्र आशाराम निवासी आलोक विहार नाले के किनारे बैठा था। अचानक वह गिर गया। जैसे ही लोगों का पता चला, वहां भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी रघुराज सिंह भी फोर्स के साथ पहुंच गए। हैरत की बात है कि नगर निगम की तरफ से न तो कोई रिस्पांस मिला और न ही कोई टीम पहुंची। करीब 20 फुट गहरे नाले में उतरने का कोई साहस नहीं जुटा पा रहा था। तभी पवन निवासी होरामनगर और सुनील तोमर निवासी शारदा रोड आ गए। उन्होंने हिम्मत दिखाई। तत्काल सीढ़ी और रस्सी की व्यवस्था की गई। बारी-बारी से दोनों गंदगी से लबालब नाले में उतर गए। रस्सी बांधकर दोनों ने घंटेभर तक नाले को खंगाला। थोड़ी दूर जाकर युवक को खोजने में दोनों सफल रहे। कंधे पर लादकर जैसे ही युवक को लेकर दोनों नाले से बाहर आए, वहां मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। आनन-फानन में युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मोनू अविवाहित था। जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भिजवा दिया।
विज्ञापन

कागजों में दम तोड़ देती है नाला ढकने की योजना
शहर में 13 बड़े नाले हैं। सभी खुले हैं। कई बार नालों को ढकने की योजना बनाई गई, हर बार कागजों में दबकर दम तोड़ देती है। आबूनाला, ओडियन नाला, कोटला, ब्रह्मपुरी, भूमिया का पुल, थापरनगर का नाला, मोहनपुरी-सुभाषनगर का नाला, नेहरूनगर का नाला है, जो इस शहर की मुसीबत बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जान जोखिम में डालने वाले सम्मानित
नाले में उतरने वाले युवकों की हर कोई तारीफ कर रहा था। एक युवक ने बताया कि वह पहले भी नाले में उतरकर लोगों को बचाता रहा है। लोगों ने आकर दोनों की पीठ थपथपाई। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी रघुराज सिंह ने दोनों को एक-एक हजार रुपये का नकद इनाम दिया।
नगर निगम का नकारापन शहर पर पड़ रहा भारी
- 12 अक्टूबर, 2015 : गंगानगर में नाले में गिरकर बच्ची की मौत।
- 31 जनवरी, 2016 : नेहरूनगर के नाले में गिरकर बच्चे की मौत।
- 10 मार्च, 2016 : लिसाड़ीगेट डीआईजी कोठी के निकट नाले में गिरकर किशोर की मौत।
- 18 नवंबर, 2016 : ब्रह्मपुरी जाटव गेट वाली गली में गिरकर बच्ची की मौत।
- 27 नवंबर, 2016 : ओडियन नाले में गिरकर युवक की मौत।
- 26 दिसंबर, 2016 : लिसाड़ीगेट ऊंचा सिद्दीकनगर नाले में गिरकर युवक की मौत।
- 6 जनवरी, 2017 : लिसाड़ीगेट कांच के पुल पर मां की गोदकर छिटककर नाले में गिरे बच्चे की मौत।
- 29 मई, 2017 : जेलचुंगी स्थित नाले में गिरकर तीन साल की बच्ची की मौत।
- 26 जून, 2017 : मकबरा डिग्गी नाले में डेढ़ साल की बच्ची की मौत।
- 17 जनवरी, 2018 : ओडियन नाले में गिरकर युवक की मौत।
- 4 अगस्त, 2018 : रशीदनगर के नाले में गिरकर चार साली की बच्ची की मौत।
- 20 अगस्त, 2018 : वेस्ट एंड रोड पर जीटीबी स्कूल के पास नाले में गिरकर शख्स की मौत।
- 29 जनवरी, 2019 : मलियाना जसवंत मिल के निकट तालाब से सटे नाले की दलदल में गिरकर दो बच्चों की मौत।
- 28 फरवरी, 2019 : लिसाड़ीगेट के लक्खीपुरा नाले में गिरकर मासूम की मौत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed