{"_id":"6a4bd5c080743d3d1a0c3dfb","slug":"people-are-getting-ill-causes-wheather-meerut-news-c-14-1-mrt1050-1237660-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गर्मी-उमस का सेहत पर वार, लोग हो रहे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गर्मी-उमस का सेहत पर वार, लोग हो रहे बीमार
विज्ञापन
मेडिकल व जिला अस्पताल की ओपीडी में 3741 मरीज पहुंचे, डायरिया, बुखार के मरीज बढ़े
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। भीषण गर्मी और उमस का सीधा असर सेहत पर पड़ रहा है। मेडिकल और जिला अस्पतालों में मरीजों की संख्या में भारी वृद्धि हो गई है। मौसमी बुखार के साथ आंतों में संक्रमण के मामले भी काफी संख्या में सामने आ रहे हैं। सिरदर्द, डायरिया और बुखार मरीज बढ़ने लगे हैं। चिकित्सकों के अनुसार पेट में गड़बड़ी और धूल-धुएं के कारण खांसी तथा सांस लेने में परेशानी के मरीज अधिक आ रहे हैं। मेडिकल और जिला अस्पताल में सोमवार को ओपीडी 3741 तक जा पहुंची।
अस्पतालों में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। ओपीडी में सामान्य दिनों की तुलना में अधिक भीड़ है। चिकित्सकों ने बताया कि इस समय वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों में इसका प्रभाव ज्यादा दिख रहा है। ठेलों से कटे हुए फल और ठेलों पर बिकने वाले खुले खाद्य पदार्थ से पेट का संक्रमण हो रहा है। इससे डायरिया, उल्टी, जी मिचलाना, सिर दर्द, दस्त की परेशानी हो रही है। इसी के साथ बाहर धूल के कण और वायु प्रदूषण श्वसन तंत्र को प्रभावित कर रहे हैं। इससे गले में खराश, खांसी और छाती में जकड़न जैसी समस्याएं हो रही हैं। कई मरीजों को तेज बुखार और बदन दर्द की शिकायत भी है।
मेडिकल के सीएमएस डॉ. अजीत चौधरी ने बताया कि भीषण गर्मी और प्रदूषण के कारण गले में संक्रमण, खांसी, बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। उन्होंने बताया कि बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति गंभीर रहने की आवश्यकता है। थोड़ी सी लापरवाही कई बार बड़ी परेशानी का सबब बन जाती है। चाय, कॉफी, शराब, सिगरेट का विशेष परहेज रखें। जिला अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ. प्रमोद वर्मा ने बताया कि गर्मी और उमस के कारण ओपीडी में काफी इजाफा हो गया है। उन्होंने सलाह दी कि घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और तरल पदार्थों का सेवन करें। धूल भरे इलाकों में जाने से बचें।