{"_id":"5f10b81b8ebc3e63d8743e8b","slug":"pcv-vaccine-will-protect-children-from-pneumonia-meerut-news-mrt49158518","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को निमोनिया से बचाएगी पीसीवी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को निमोनिया से बचाएगी पीसीवी वैक्सीन
विज्ञापन

मेरठ। बच्चों को निमोनिया से बचाने के लिए नई न्यूमोकोकल कनजूगेट वैक्सीन दी जाएगी। जिले में यह वैक्सीन 8 अगस्त को लांच होगी। इस टीके को पीसीवी वैक्सीन नाम दिया गया है। जल्द ही यह वैक्सीन सरकारी अस्पतालों में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत बच्चों को दी जाएगी। एसीएमओ डॉ. प्रवीण गौतम ने बताया कि इस वैक्सीन की पहली डोज जन्म के छह हफ्ते, दूसरी 14वें हफ्ते और तीसरी 9वें महीने में दी जाएगी। मेरठ में अभी एक लाख पांच हजार बच्चे पंजीकृत हैं। यह वैक्सीन जिले के सरकारी अस्पताल, सभी सीएचसी और पीएचसी पर निशुल्क होगी। बृहस्पतिवार को लखनऊ से ऑनलाइन ट्रेनिंग दी गई। इस वैक्सीन से शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी। इसमें मास्टर ट्रेनर, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनिसेफ के स्टाफ ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
बैक्टीरिया है बीमारी का मुख्य कारण
न्यूमोकोकस बैक्टीरिया निमोनिया का मुख्य कारण है। यह बैक्टीरिया लोगों की नाक व गले में पाया जाता है। निमोनिया खून के इंफेक्शन, कान के इंफेक्शन व दिमामी बुखार जैसी कई बीमारियों के कारण बनता है। यह बैक्टीरिया पांच साल से छोटे बच्चे, खासकर दो साल के बच्चों को व कम प्रतिरोधक क्षमता वाले बच्चों और अधिक आयु के लोगों को बीमार कर सकता है। पीसीवी का टीका एक वर्ष के अंदर अवश्य लगवाएं।