फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   payment of sugarcan

धरने से 154 करोड़ रुपये लेकर उठे धरतीपुत्र 

Tue, 12 Apr 2016 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Tue, 12 Apr 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
payment of sugarcan
गन्ना भवन में रालोद के धरने के दौरान किसानों के बीच बैठे उप गन्ना आयुक्त और अन्य। - फोटो : अमर उजाला
बकाया भुगतान को लेकर गन्ना भवन पर पिछले पांच दिन से चल रहा रालोद का अनिश्चितकालीन धरना 154 करोड़ रुपये मिलने के बाद खत्म हो गया। नेताओं ने इसे किसानोें की जीत बताया। मवाना और किनौनी शुगर मिल प्रबंधन की गिरफ्तारी नहीं होेने पर आईजी दफ्तर पर प्रदर्शन का एलान भी किया गया।
विज्ञापन


गन्ना बकाया भुगतान की मांग को लेकर रालोद ने 7 अप्रैल से पांडव नगर स्थित गन्ना भवन पर धरना दे रखा था। धरने के पहले ही दिन दौराला, किनौनी, मवाना, नंगलामल और सकौती शुगर मिल ने 31 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया था। लेकिन किसान इससे खुश नहीं थे। सोमवार को पूर्व घोषित महापंचायत में किसानों की बड़ी संख्या बसों और ट्रैक्टर आदि से गन्ना भवन पहुंची। किसानों ने उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह, डीसीओ आनंद शुक्ला को अपने बीच में ही बैठा लिया।
विज्ञापन


किसानों की भारी भीड़ और बढ़ते दबाव के बाद प्रशासन ने शुगर मिलों पर पेमेंट का दबाव बना दिया। परिणामस्वरूप मोदीनगर और मलकपुर मिल ने गत पेराई सत्र 2014-15 के बकाया 47 करोड़ रुपये के पोस्ट डेटेड चक देकर संपूर्ण भुगतान कर दिया। मंडल की शुगर मिलों ने वर्तमान पेराई सत्र का 154 करोड़ रुपये भुगतान कर दिया। उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह ने बताया कि वर्तमान में मंडल की मिलों के पास 1350 करोड़ रुपये की चीनी का स्टाक है। 30 से 40 दिन में स्टाक को बेचकर अवशेष गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया जाएगा। 30 से 32 करोड़ रुपये का भुगतान रोजाना करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने मवाना और किनौनी मिल के खिलाफ कराई गई एफआईआर में शामिल प्रबंधन की गिरफ्तारी की मांग की। इस पर वहां मौजूद एडीएम ई दिनेश चंद्र ने कहा कि अगर तीन दिन के अंदर दोनों मिलों ने चीनी डायवर्जन का भुगतान नहीं लौटाया तो आरोपियों की गिरफ्तारी कराई जाएगी। महापंचायत की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष यशवीर सिंह और संचालन वेस्ट यूपी संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान ने किया। सांगवान ने बताया कि यह किसानों की जीत है।

ये पहुंचे महापंचायत में 
राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, ताराचंद शास्त्री, विधायक मोदीनगर सुदेश शर्मा, विधायक छपरौली बीरपाल राठी, पूर्व विधायक जगत सिंह, राजेंद्र शर्मा, परवेज हलीम, राष्ट्रीय सचिव मुकेश जैन, सुनील रोहटा, डॉ. अजेंद्र शर्मा, सतीश त्यागी कालंद, नरेंद्र खजूरी, कपिल बिसला, रणवीर दहिया, राममेहर गुर्जर, भोपाल गुर्जर, कृष्णपाल चिकारा, अनीश कुरैशी, गौरव जिटौली, बिजेंद्र भाटी, विनय मल्लापुर, सतेंद्र तोेमर, अब्दुल गफ्फार, रमन शर्मा, संजीव पस्तरा, वरुण सांगवान, इंद्रपाल सिंह, सुबोध भदौड़ा, जगत सिंह कल्याणपुर, मेजर सुरेंद्र, राजकुमार त्यागी, किशन प्रधान, जीशान सिद्दीकी, संजय चौधरी, केशोराम त्यागी, बिल्लू रोहटा, नीटू मौजूद रहे।

गन्ना भवन में बांधे पशु
महापंचायत में किसान अपने पशुओं को भी साथ लेकर पहुंचे। सुनील रोहटा और यशवीर सिंह ने कहा कि गन्ना भुगतान नहीं होने से पशुओं को भी आहार नहीं मिल पा रहा है। बच्चों की फीस नहीं जा पा रही है। 

 
गन्ना आयुक्त को लिखा पत्र 

उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह ने बताया कि मोहिउद्दीनपुर मिल द्वारा 230 के स्थान पर 280 रुपये की दर से प्रथम एडवाइज निकालने के लिए गन्ना आयुक्त को पत्र भेजा गया है। वहां से आदेश होते ही मिल के किसानों को एसएपी की दर से पूरा भुगतान करा दिया जाएगा  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed