Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pay taxes, yet Surya Palace lacks amenities

Meerut News: टैक्स देते हैं फिर भी सूर्य पैलेस में सुविधाओं का अंधेरा

Thu, 05 Feb 2026 02:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Pay taxes, yet Surya Palace lacks amenities
दिल्ली रोड स्थित सूर्य पैलेस कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं की कमी है। यहां के लोगों का कहना है कि नगर निगम को टैक्स देने के बावजूद 10 सालों से सुविधाओं की कमी है। सफाई कर्मचारी का मुंह तक नहीं दिखा। सड़क और अन्य जरूरी कार्य कॉलोनीवासी चंदा एकत्रित करके करा रहे हैं। कॉलोनी के 150 परिवारों पर गंभीर संकट मंडरा रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम और मेरठ विकास प्राधिकरण की ओर से कोई कार्रवाई न होने पर कॉलोनी वासियों के स्थानीय संगठन ने आंदोलन के लिए कमर कस ली है। संगठन अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि पहले नगर आयुक्त और फिर एमडीए से मांग की जाएगी। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि जिस तरह ध्यानचंद नगर में 20 साल बाद नगर आयुक्त के निरीक्षण पर बदलाव हुए वैसे ही यहां सिर्फ 10 फीसदी भी ध्यान दिया जाए तो कॉलोनी जगमगा उठेगी। निवासियों का कहना है कि गंदगी, जर्जर सड़कें और पानी की कमी से जीवन कष्टमय हो गया है। उन्होंने कहा कि अब प्रशासन का मौन टूटना चाहिए।
विज्ञापन

- निगम थोड़ा भी ध्यान दे तो जगमगा उठेगी कॉलोनी
-कॉलोनी में सुविधाओं की कमी है। नगर निगम यदि सहयोग करे और इस तरफ थोड़ा भी ध्यान दे तो सूर्या पैलेस शहर की सबसे सुंदर कॉलोनी होगी। - लोकेश गोयल, स्थानीय निवासी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ध्यानचंद नगर ने जगाई कॉलोनी में आस
- नगर निगम ने जिस तरह ध्यानचंद नगर के लिए कार्य किया सिर्फ उसका 10 प्रतिशत कर दें तो सूरत बदल जाएगी। कॉलोनी में पानी की निकासी बड़ी समस्या है। - नीरज अग्रवाल, स्थानीय निवासी।
लाइट के साथ पार्क में चलवाएं फव्वारे
- कॉलोनी के पार्कों में फव्वारे चल जाएं और लाइट जगमगा उठे। खाली प्लाट में सफाई और गंदगी खत्म यह ही आज के समय में कॉलोनी की जरूरत है। - मृद्ल गोयल, कॉलोनी निवासी।

- चंदा इकट्ठा कर रहे हैं कार्य
- हम नगर निगम और मेडा को टैक्स देते हैं फिर भी दुर्भाग्य है कि विकास कार्य कॉलोनी के लोग चंदा इकट्ठा करके करते हैं। विभाग हमें पूरी तरह भूले बैठे हैं। - मनु गप्ता, कॉलोनी निवासी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed