फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pawan Kumar Rastogi elected as President.

Meerut News: अध्यक्ष पद पर पवन कुमार रस्तोगी निर्वाचित

Sat, 11 Jul 2026 06:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
Pawan Kumar Rastogi elected as President.
मवाना। आर्य कन्या इंटर कॉलेज मवाना की प्रबंध समिति का त्रैवार्षिक निर्वाचन शनिवार को विद्यालय प्रांगण में बेहद शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर पवन कुमार रस्तोगी व प्रबंधक पद सहित सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी डॉ. मेघराज सिंह ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से पूरा कराया गया। पर्यवेक्षक के रूप में राजकीय हाई स्कूल इकवारा के प्रधानाध्यापक निर्विकार आनंद उपस्थित रहे। सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सभी पदाधिकारी और सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए।
विज्ञापन

कार्यकारिणी में राजेश कुमार उपाध्यक्ष, अनुराग दुबलिश प्रबंधक, शैवाल दुबलिश उप प्रबंधक, हेमंत गुप्ता कोषाध्यक्ष चुने गए। साथ ही प्रबंध समिति के सदस्यों के रूप में आकाश, पुष्पेंद्र कुमार रस्तोगी, मनोज जग्गी, सुशील खटीक, राजीव भटनागर, ब्रजपाल सिंह त्यागी, विपिन कुमार रस्तोगी, सुनील गुप्ता, कुसुम रस्तोगी एवं उषा रस्तोगी का निर्विरोध चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed