फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pavilion will not return advance given for marriage

मंडप नहीं लौटाएंगे विवाह के लिए दिया एडवांस

Thu, 11 Jun 2020 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Pavilion will not return advance given for marriage
मंडप नहीं लौटाएंगे विवाह के लिए दिया एडवांस
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ मंडप एसोसिएशन ने आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए मंडपों का लॉकडाउन पीरियड से नवंबर तक का किराया देने में असमर्थता जताई है। विवाद में संगठन अंतिम निर्णय लेगा। मंडप स्वामी विवाह आदि के लिए लिया गया एडवांस आगे होने वाले आयोजन में समावेश करेंगे। यह निर्णय जूम एप पर कांफ्रेंस के माध्यम से हुई मेरठ मंडप एसोसिएशन (रजि.) के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे संस्था अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा दो माह के लॉकडाउन से उत्पन्न समस्या के कारण यह निर्णय लिए गए हैं।
एडवांस बुकिंग राशि होगी आगे एडजस्ट
लॉकडाउन के कारण कार्यक्रम रद्द हो गए हैं। आयोजनकर्ता, मंडप संचालक को दी एडवांस बुकिंग राशि वापस मांग रहे हैं। संगठन ने निर्णय लिया कि लॉकडाउन समाप्ति के एक साल के अंदर आयोजनकर्ता कभी किसी आयोजन में एडवांस बुकिंग राशि को समायोजित करा सकते हैं।
विज्ञापन

मंडप स्वामी की सहमति पर निर्णय लेगा संगठन
कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन में मंडप मालिक एवं मंडप संचालक के बीच किराये को लेकर विवाद है। मंडप संचालक 25 मार्च से लगे लॉकडाउन की वजह से अप्रैल से नवंबर तक का किराया देने में असमर्थ हैं। तय हुआ कि मंडप संचालक व स्वामी दोनों आपसी समझौते से इसका हल निकालने की कोशिश करेंगे। समझौते से हल न निकलने की दशा में दोनों पक्ष समझौतेनामे की कॉपी तथा लिखित में दोनों पक्षों द्वारा एक सहमति प्रार्थना पत्र मंडप एसोसिएशन के पदाधिकारियों को देंगे। जिसमें मंडप एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा लिया गया निर्णय दोनों पक्षों को मान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन में मिले 30 अतिथियों के कार्यक्रम की अनुमति
जिलाधिकारी का निर्णय मंडप, होटल, सामुदायिक केंद्र में 30 अतिथियों के कार्यक्रम की अनुमति देने का स्वागत करते हुए आयोजन के लिए पुलिस और प्रशासन की अनुमति की अनिवार्यता को खत्म किया जाए। कंटेनमेंट जोन में भी 30 अतिथियों तक के कार्यक्रम होने चाहिए। संगठन ने बताया मंडप बड़े होने के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का बहुत आराम से पालन किया जा सकता है।

बैठक में यह रहे मौजूद
महामंत्री विपुल सिंघल, कोषाध्यक्ष नवीन अग्रवाल, चेयरमैन सुबोध गुप्ता, नरेश कंसल, वाइस चेयरमैन गिरीश मित्तल, सुभाष चंद्र गर्ग, उपाध्यक्ष राम कुमार गुप्ता, सतीश मंगा, कृष्ण गुप्ता, विनीत अग्रवाल, संगठन मंत्री अनुज मित्तल, पवन अरोड़ा, प्रभारी अशोक सिंघल, समर अल्वी, अपार मेहरा, संजीव गुप्ता, संजीव गोयल, विपुल केला, अमित चांदना, विपिन अग्रवाल, नमन अग्रवाल, अंकित गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed