{"_id":"612a9b478ebc3e79e830493c","slug":"patri-joints-start-on-sahibabad-to-duhai-meerut-news-mrt5538058138","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहिबाबाद से दुहाई के बीच पटरियों को जोड़ने का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहिबाबाद से दुहाई के बीच पटरियों को जोड़ने का कार्य शुरू
विज्ञापन

मेरठ। साहिबाबाद से दुहाई तक पहले चरण में कार्य की रफ्तार तेज कर दी गई है। वायडक्ट तैयार होने के बाद अब पटरियों को ट्रैक स्लैब पर रखने के बाद आपस में जोड़ने के लिए मोबाइल फ्लैश बट्ट वैल्डिंग प्लांट को क्रेन द्वारा स्थापित किया गया। 2023 तक साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किमी में रैपिड रेल चलाने का लक्ष्य है।
वेल्डिंग करने की सुविधा से लैस इस मोबाइल वेल्डिंग प्लांट को स्थापित करने के लिए 180 टन के क्रेन की मदद ली गई। यह प्लांट अभी गुलधर व दुहाई के बीच स्थापित किया गया है। वहीं, जल्द ही ट्रैक बनाने के काम को तेज करने के लिए इस प्रकार का एक और प्लांट साहिबाबाद से गाजियाबाद के बीच के वायडक्ट पर भी स्थापित किया जाएगा।
एनसीआरटीसी रैपिड कॉरिडोर के ट्रैक सिस्टम के लिए प्री-कास्ट ट्रैक स्लैब तकनीक का उपयोग कर रहा है। जो शताब्दी नगर स्थित कास्टिंग यार्ड में निर्मित किए जा रहे हैं। साहिबाबाद और दुहाई के बीच 17 किमी वाले चरण में आरआरटीएस स्टेशन के डिजाइन व आर्किटेक्चर का कार्य फाइनल होने के साथ ही निर्माण कार्य आगे बढ़ रहा है। सभी स्टेशनों के सुपर स्ट्रक्चर का निर्माण कार्य एडवांस स्टेज पर है। लगभग 9 किमी आरआरटीएस वायाडक्ट के साथ एलिवेटेड सेक्शन के 900 पियर पहले ही पूरे हो चुके हैं।