फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   patients yearning for treatment due to the arbitrariness of the pharmacist

Meerut News: फार्मासिस्ट की मनमानी के चलते इलाज को तरस रहे मरीज

Tue, 22 Aug 2023 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
patients yearning for treatment due to the arbitrariness of the pharmacist
खरखौदा। क्षेत्र के गांव फफूंडा स्थित पीएचसी में तैनात फार्मासिस्ट की मनमानी के चलते मरीज इलाज को तरस रहे हैं। सोमवार को किसान यूनियन के पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। उधर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने इस मामले में सीएमओ से भी शिकायत की है।
विज्ञापन

गांव फफूंडा निवासी किसान यूनियन (भानू) के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राजीव अधाना के अनुसार परतापुर भूड़बराल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत खरखौदा क्षेत्र के गांव फफूंडा पीएससी आती है। इस गांव से फफूंडा, अलीपुर, पीपली खेड़ा व नरहाडा सहित सभी गांवों के मरीज पीएचसी पर अपना इलाज करने जाते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पीएचसी पर काफी समय से तैनात फार्मासिस्ट युसूफ गहलौत कभी समय से पीएचसी पर नहीं पहुंचता। जिस कारण अस्पताल समय से नहीं खुलता तथा मरीज व तैनात चिकित्सक बाहर बैठकर ही उसका इंतजार करते रहते हैं। किसान नेता के अनुसार इस मामले में भूड़ बराल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी भी कई बार सीएमओ से शिकायत के बाद स्पष्टीकरण मांग चुके हैं। सोमवार को भी फफूंडा सहित आसपास के कई गांवों के मरीज सुबह 8:00 बजे से ही पीएचसी पर आना शुरू हो गए उधर चिकित्सक भी समय से पहुंच गए लेकिन फार्मासिस्ट 10:30 बजे तक नहीं पहुंचा। जहां मरीजों ने किसान नेता राजीव आधाना के नेतृत्व में हंगामा किया और मामले में सीएमओ से भी शिकायत की।
विज्ञापन

स्पष्टीकरण के बाद सीएमओ से की जाएगी शिकायत
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी आशीष गर्ग के अनुसार मंगलवार को पीएचसी पहुंचकर फिर से जांच के बाद स्पष्टीकरण होगा इसके बाद सीएमओ से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed