{"_id":"69d426d25e09899806003544","slug":"patients-shifting-and-board-removing-meerut-news-c-14-1-mrt1050-1153640-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आधी रात को अस्पतालों से मरीज शिफ्ट, बुलडोजर से हटे बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आधी रात को अस्पतालों से मरीज शिफ्ट, बुलडोजर से हटे बोर्ड
विज्ञापन
सेंट्रल मार्केट में देर रात में बोर्ड उतारते व्यापारी
- फोटो : Videograb
शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट मामले में सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेश के बाद सोमवार की रात इलाके में भारी हलचल और अफरा-तफरी का माहौल रहा। सीलिंग और सख्त कार्रवाई के डर से व्यापारियों और अस्पताल संचालकों ने रात में ही अपनी संपत्तियों से व्यावसायिक गतिविधियां समेटना शुरू कर दिया।
अदालत के आदेश के बाद निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों के परिजनों और संचालकों में हड़कंप मच गया। देर रात डॉ. अशोक गर्ग के अस्पताल में संचालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें भर्ती मरीजों का ब्योरा तैयार किया गया। इसके तुरंत बाद कम गंभीर मरीजों को आसपास के अन्य अस्पतालों में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। अस्पताल कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि अब किसी भी नए मरीज को भर्ती न किया जाए।
देर रात बुलडोजर से उतरवाए गए व्यावसायिक बोर्ड
आवासीय भूखंडों में बिना मानक संचालित हो रही दुकानों और शोरूमों के संचालकों ने भी कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए कदम उठाए हैं। रात के अंधेरे में ही बुलडोजर और क्रेन की मदद से बड़े-बड़े कमर्शियल बोर्ड उतरवाए गए। शास्त्रीनगर स्कीम नंबर 7 में स्थित जो दुकानें नोटिस की जद में हैं वहां व्यापारियों का जमावड़ा देर रात तक लगा रहा।
विज्ञापन
सीलिंग के डर से रात भर जागे व्यापारी
सेंट्रल मार्केट के व्यापारी संगठन और दुकानदारों में सीलिंग को लेकर गहरा डर व्याप्त है। व्यापारियों का कहना है कि वे कानूनी स्थिति स्पष्ट होने तक सुरक्षित कदम उठा रहे हैं। मार्केट में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और स्थानीय प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।