फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Patients get food and medicine on time

नहीं होनी चाहिए लापरवाही, समय पर मिले मरीजों को खाना और दवाई

Mon, 29 Jun 2020 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Patients get food and medicine on time
मेरठ। विशेष सचिव एवं नए नोडल अधिकारी पवन कुमार ने रविवार को मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि मरीजों को खाना और दवा समय पर मिलनी चाहिए। इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए। वहीं, सीनियर डॉक्टर हर रोज कोरोना वार्ड का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी पवन कुमार, डीएम के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां कोविड वार्ड में चिकित्सा सुविधाओं की समीक्षा की। इसके बाद कोविड वार्ड के कंट्रोल रूम पहुंचकर आइसोलेशन वार्ड के दो मरीजों से चिकित्सा व्यवस्था, पानी, भोजन, दवा, सफाई एवं चिकित्सकों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। नोडल अधिकारी ने मेडिकल प्रबंधन से कहा कि मरीजों और उनके परिजनों से फीडबैक लिया जा रहा है। इसलिए सभी चिकित्सक व स्टाफ पूरी निष्ठा व पारदर्र्िशता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि कोरोना से मृत्यु दर को कम करना बहुत जरूरी है। उन्होंने चेतावनी दी कि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और शिकायत जांच में सही पाई कड़ी कार्रवाई के लिए शासन को लिखा जाएगा। कोरोना महामारी के संदर्भ में भविष्य की चुनौतियों को लेकर कार्ययोजना बनाने एवं उस पर अमल करने की हिदायत दी। यहां डीएम अनिल ढींगरा, सीडीओ ईशा दुहन, सीएमओ डॉ. राजकुमार, एसीएमओ डॉ. पूजा शर्मा, मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एसके गर्ग समेत अन्य अधिकारी रहे।
विज्ञापन

चिकित्सक करेंगे निरीक्षण
मेडिकल कॉलेज स्थित कोविड 19 वार्ड में सोमवार को प्रमुख अधीक्षक धीरज राज और मंगलवार को विजय जायसवाल निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed