फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Patient's death, uproar over bill

Meerut News: मरीज की मौत, बिल पर हुआ हंगामा

Mon, 18 Dec 2023 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Patient's death, uproar over bill
मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेज दो स्थित फ्यूचर प्लस अस्पताल में मरीज की मौत के बाद बिल मांगने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन

पल्लवपुरम फेज वन निवासी 55 वर्षीय विनोद पुत्र ओमप्रकाश पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। तबीयत बिगड़ने पर शनिवार को आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत विनोद को फ्यूचर प्लस अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को उपचार के दौरान विनोद की मौत हो गई। परिजन जब विनोद के शव को घर ले जाने लगे तो अस्पताल कर्मियों ने उन्हें रोक दिया और बिल मांगने लगे। इस पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। कहा कि आयुष्मान के अंतर्गत मरीज को भर्ती कराया गया था। अस्पतालकर्मियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और मृतक के परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। पल्लवपुरम थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि उपचार के दौरान मरीज की मौत हो गई थी। आयुष्मान के अंतर्गत मरीज को भर्ती कराया गया था। कागजों में कमी थी, जिसे पूरा करने के बाद विनोद का शव परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed