Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Passengers themselves will tell on which route to install new buses

Meerut News: यात्री खुद बताएंगे किस रूट पर लगाएं नईं बसें

Thu, 12 Jan 2023 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Passengers themselves will tell on which route to install new buses
यात्री खुद बताएंगे किस रूट पर लगाएं नईं बसें
विज्ञापन

मेरठ। महानगर बस सेवा की शहर में 30 इलेक्ट्रिक सिटी बसों का संचालन हो रहा है। 10 बसें और मिल गई हैं। इन बसों का संचालन यात्रियों की राय जानने के बाद उन्हीं रूटों पर किया जाएगा जिस पर यात्री चाहेंगे।

मेरठ में महानगर बस सेवा के तहत वर्ष 2022 के जनवरी माह में इलेक्ट्रिक सिटी बसों का संचालन शुरू हुआ था। यहां 50 बसों का संचालन होना था, लेकिन सिर्फ 30 बसें ही शहर को मिल पाई थी। इनमें से मवाना के लिए 15, सरधना-9, सिटी स्टेशन- 3, किला परीक्षितगढ़ और कैली के लिए 1-1 बस का संचालन हो रहा है। अब शहर में 10 नई बसें और आ गईं हैं। एआरएम विपिन सक्सेना ने बताया कि 10 बसों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद इन बसों को उन रूटों पर ही लगाया जाएगा, जिस पर यात्री चाहेंगे। वर्तमान में जो चालक-परिचालक बसों पर ड्यूटी कर रहे हैं वह यात्रियों को इस संबंध में जानकारी भी दे रहे हैं और उनका फीडबैक भी लिया जा रहा है। अभी तक शहर में इन बसों को चलाने की मांग की गई है। शहर में लोकल रूटों पर इन बसों को लगाया जा सकता है। कोशिश की जाएगी कि शहर के अधिकांश क्षेत्र को इसमें कवर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed