फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   pashim me priyanka

पश्चिम में भी प्रियंका के चमत्कार का सहारा

Wed, 06 Jul 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Wed, 06 Jul 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
pashim me priyanka
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 उत्तर प्रदेश के चुनाव में प्रियंका गांधी के चुनाव प्रचार की कमान संभालने की संभावना से स्थानीय कांग्रेसी खुश हैं। पिछले दिनों ही कांग्रेस के कुछ युवा नेताओं ने प्रदेश में प्रियंका गांधी को आगे लाने की मांग की थी। कांग्रेस विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर अब तेजी दिखा रही है। नौ जुलाई को मेरठ में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद कार्यकर्ताओं को चुनाव संबंधी टिप्स देंगे।
पश्चिम में कांग्रेस का प्रदर्शन पिछले कई चुनावों में खास नहीं रहा है। कुछ सीटों पर उम्मीदवारों ने बेहतर प्रदर्शन किया। लेकिन पार्टी अधिकांश सीटों पर अभी बहुत बेहतर स्थिति में नहीं है। ऐसे में अब प्रदेश के साथ-साथ स्थानीय नेताओं को भी प्रियंका के चमत्कार का इंतजार है। स्थानीय अधिकांश नेताओं का मानना है कि इंदिरा गांधी जैसी छवि होने के कारण मतदाताओं को पार्टी के पक्ष में करने में प्रियंका कामयाब होंगी। इसके अलावा कार्यकर्ताओं में भी जोश आ जाएगा।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष विनय प्रधान का कहना है कि प्रियंका गांधी में कांग्रेसी इंदिरा गांधी की छवि देखते हैं। ऐसे में प्रदेश में वह चुनाव प्रचार करती हैं, तो कांग्रेस पार्टी को काफी फायदा होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत नागर का भी मानना है कि महिलाओं और युवा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और कांग्रेस प्रदेश में अच्छा प्रदर्शन करेगी। महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा किशनी का कहना है कि यूपी में प्रियंका गांधी के चुनाव प्रचार करने के फैसले से कांग्रेसियों में उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी को हर क्षेत्र में उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ने में फायदा होगा। वह सुलझी हुई महिला हैं, ऐसे में वह पार्टी को नयी दिशा देंगी। वहीं, महानगर प्रवक्ता अखिल कौशिक कहते हैं कि प्रियंका गांधी के यूपी में प्रचार करने से कार्यकर्ताओं में नयी ऊर्जा का संचार होगा। युवा कार्यकर्ता उनके नेतृत्व में यूपी का चुनाव लड़ेंगे और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed