फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Paryushan festival is an opportunity to purify the soul

आत्मा को शुद्ध करने का अवसर है पर्युषण पर्व

Thu, 21 Aug 2025 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 21 Aug 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Paryushan festival is an opportunity to purify the soul

विज्ञापन
सरधना। जैन धर्म का शाश्वत पर्व पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ आरंभ हुआ। श्री शांतिनाथ जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक ट्रस्ट संघ के तत्वावधान में प्रथम दिवस पर विविध धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। संघ के अध्यक्ष आलोक जैन ने कहा कि पर्युषण पर्व आत्मा को शुद्ध व निर्मल करने का अवसर है।

कार्यक्रम की शुरुआत भक्ताम्बर स्तोत्र पाठ से हुई। इसके उपरांत भगवान की अभिषेक एवं अष्टप्रकारी पूजन चंदन पूजन, पुष्प पूजन, धूप, दीपक, अक्षत, नैवेद्य, फल आदि द्वारा विधिपूर्वक आराधना की गई। पूजा के बाद प्रभु की आरती, शांतिधारा एवं चैत्यवंदन कर प्रभावना वितरण किया गया। डॉ. संध्या जैन, विश्वास कुमार, डॉ. छाया जैन, गौरव जैन, डॉ. अल्पना सिंघल व विनीत सिंघल का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष आलोक जैन ने कहा कि तप, पूजन, स्वाध्याय व आत्मानुशासन के माध्यम से श्रद्धालु भगवान के चरणों में अपनी भक्ति अर्पित करते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से संरक्षक सतेंद्र जैन, रविंद्र जैन, संजय जैन, अमित जैन, गिरीश जैन, सुरेश जैन, आदित्य जैन, पारस जैन, अभिनव जैन, संगीता जैन, भूमि जैन, दर्शिका जैन, परी जैन, सुनैना जैन, दीपा जैन, लक्ष्मी जैन, कोमल जैन, रजनी जैन, प्रियंका जैन, अंकिता जैन, रेनू जैन, सुनीता जैन सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed