Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Participants were honored at the conclusion of the values-based camp.

Meerut News: संस्कार शिविर के समापन पर प्रतिभागियों का सम्मानित किया

Sun, 14 Jun 2026 06:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
Participants were honored at the conclusion of the values-based camp.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। शास्त्रीनगर स्थित श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर की ओर से आयोजित सात दिवसीय संस्कार शिविर का रविवार को समापन हो गया। समापन समारोह में प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। शिविर में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।

समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों में धर्म के प्रति जागरूकता, श्रद्धा और आत्मविश्वास का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। शिविर में सात दिन की गतिविधियों, शिक्षाओं और अनुभवों की झलक प्रस्तुत की गई। समारोह में मंदिर समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में अध्यक्ष देवेंद्र, मंत्री नवीन, संगठन मंत्री राजेश, संयोजक अमित, दयाचंद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed