{"_id":"57dd9b434f1c1bb220d476f4","slug":"partapur-me-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"परतापुर में दूधिया का एलानिया मर्डर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परतापुर में दूधिया का एलानिया मर्डर
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Sun, 18 Sep 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परतापुर इलाके में शनिवार रात एक दूधिया का एलानिया मर्डर हो गया। दूधिया पांच महीने पहले ही जेल से छूटकर आया था। पुलिस ने बताया कि अवैध संबंध को लेकर उसकी एक परिवार से रंजिश चल रही थी।
जानी थानाक्षेत्र अंतर्गत नंगला कुंभा गांव निवासी इजराइल (40) पुत्र यूसुफ शनिवार रात 11 बजे शहर में दूध देकर महेंद्रा पिकअप गाड़ी से लौट रहा था। इजराइल घर का इकलौता था। मोहिउद्दीनपुर से गेझा मार्ग पर बदमाशों ने गाड़ी को ओवरटेक करके रोका और इजराइल पर गोलियां बरसा दीं। इजराइल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंचे परतापुर एसओ प्रदीप त्रिपाठी ने इजराइल की जेब में मिले मोबाइल फोन से परिजनों को जानकारी दी।
सूचना पर ग्राम के पूर्व प्रधान मोहम्मद अली और इजराइल के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पुलिस ने बताया कि इजराइल ढाई साल पहले सिवाल खास में गुलजार के यहां गाड़ी चलाता था। गुलजार की पत्नी शबाना और इजराइल के बीच संबंध हो गए। दो साल पूर्व गुलजार का मर्डर हो गया। जिसमें इजराइल और शबाना जेल गए थे। पांच महीने पहले दोनों जेल से छूटे थे। शबाना अपने मायके भोजपुर मोदीनगर जा रही थी, तभी उसका भी मर्डर हो गया था। इजराइल के चार बच्चे हैं।
विज्ञापन
मिल रही थी धमकियां
पुलिस के मुताबिक इजराइल को लगातार धमकियां मिल रही थीं। इजराइल अब गांव के मुन्ना ठेकेदार के साथ दूध का काम करने लगा था। शबाना की हत्या के बाद इजराइल को भी अपनी जान का खतरा था। तीन दिन पहले भी इजराइल पर हमला हुआ था। जिसमें वह बाल-बाल बचा था।