फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   park for handicaped in mangal pandey nagar

मंगलपांडे नगर में दिव्यांगों के लिए बनेगा पार्क

Sat, 11 Jan 2020 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
park for handicaped in mangal pandey nagar
मेरठ।
विज्ञापन

उज्जैन की तर्ज पर मेरठ में भी दिव्यांगों के लिए ‘दिव्यांग अनुभूति पार्क’ बनाया जाएगा। स्मार्ट सिटी के लिए शुक्रवार को नगरायुक्त के साथ हुई बैठक में एमडीए उपाध्यक्ष ने मंगलपांडे नगर में दिव्यांग पार्क बनाने के लिए मुहर लगा दी। इसके अलावा तेजगढ़ी चौराहे पर वेंडिंग जोन बनाने का भी प्लान है।
कमिश्नर अनीता मेश्राम ने राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर पार्क बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद एमडीए अधिकारियों ने उज्जैन के दिव्यांग पार्क का दौरा किया। हालांकि, शहर में गंगानगर और मंगलपांडे नगर में दिव्यांग पार्क बनाने का प्लान था। लेकिन शुक्रवार को एमडीए उपाध्यक्ष ने मंगलपांडे नगर में पार्क बनाने का निर्णय लिया। एक से डेढ़ एकड़ में बनाए जाने वाले पार्क में दिव्यांगों के लिए खेल के सामान, व्यायाम आदि के साधन मुहैया कराए जाएंगे। चौधरी चरण सिंह विवि के सामने बनाए जाने वाले इस पार्क से दिव्यांग छात्र-छात्राओं को भी लाभ होगा। इसके लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने के लिए इंजीनियरों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी पर की संयुक्त बैठक
निरीक्षण के बाद एमडीए उपाध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय और नगरायुक्त अरविंद चौरसिया ने एमडीए कार्यालय में बैठकर प्लान पर चर्चा की। दोनों के बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई। चर्चा में एमडीए के मुख्य अभियंता दुर्गेश प्रसाद श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। वहीं, तेजगढ़ी चौराहे पर मल्टीलेवल पार्किंग का प्लान बदल दिया गया। नगरायुक्त का कहना है कि यहां वेंडिंग जोन का प्लान तैयार कराया जा रहा है। हापुड़ अड्डे से हटाकर यहां वेडिंंग जोन बनाया जाएगा। इससे हापुड़ अड्डे पर अतिक्रमण से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed