{"_id":"69109717fd98d15c6d0ed34e","slug":"parikshit-won-the-gold-medal-in-the-national-roll-ball-competition-meerut-news-c-72-1-mct1009-143579-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: राष्ट्रीय रोल बॉल प्रतियोगिता में परीक्षित ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: राष्ट्रीय रोल बॉल प्रतियोगिता में परीक्षित ने जीता स्वर्ण पदक
Sun, 09 Nov 2025 06:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 09 Nov 2025 06:58 PM IST
विज्ञापन
एमआईईटी के छात्र ने रोल बोल में जीता स्वर्ण पदक
मेरठ। एमआईईटी पब्लिक स्कूल पल्लवपुरम के कक्षा आठ के छात्र परीक्षित ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित 18वीं सब-जूनियर रोल बॉल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
यह टूर्नामेंट आगरा स्थित बोस्टन पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में देशभर से 22 बालकों की टीमों ने भाग लिया। परीक्षित गोले मेरठ से उत्तर प्रदेश टीम हेतु चयनित हुए थे। फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश की टीम ने राजस्थान को 5-3 के अंतर से हराते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। स्कूल चेयरमैन विष्णु शरण, मैनेजर बरखा अग्रवाल,वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल ने बधाई दी। प्रधानाचार्या नवनीत चड्ढ़ा ने कहा कि हम छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ खेल के लिए भी प्रोत्साहन करते हैं।