फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Parents of student who said I love you to teacher threatened, mother arrested

Meerut : शिक्षिका को आई लव यू बोलने वाले छात्र के अभिभावकों ने दी धमकी, दहशत में पीड़ित टीचर

Tue, 29 Nov 2022 11:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 29 Nov 2022 11:52 AM IST
सार

शिक्षिका को आई लव यू बोलने के मामले में अब पीड़िता ने फिर से तहरीर दी है। आरोप है कि उन पर केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
Parents of student who said I love you to teacher threatened, mother arrested
शिक्षिका को I Love You बोलने का मामला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ जनपद में किठौर क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में शिक्षिका को आई लव यू बोलने के आरोपियों में एक छात्र और उनके माता-पिता ने पीड़िता को ही धमकी दे दी। उन्होंने केस वापस लेने का दबाव बनाया है। इससे डरी शिक्षिका ने छात्र और उसके माता-पिता के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी छात्रों और एक छात्र की मां को गिरफ्तार किया है। मां को कोर्ट से जमानत मिल गई है, जबकि छात्रों को किशोर न्यायालय भेज दिया गया है। ये छात्र कक्षा 11 में पढ़ने वाले हैं और नाबालिग हैं।
विज्ञापन


वहीं शिक्षिका के मुताबिक, तीन छात्र काफी समय से उन्हें परेशान कर रहे थे। वह घर से लेकर कॉलेज तक उन पर अभद्र टिप्पणी करते थे। इससे वह मानसिक रूप से परेशान थी। आरोपी छात्रों ने एक वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। शिक्षिका ने एक छात्र की बहन सहित चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस इस मामले की जांच कर ही रही थी कि शिक्षिका ने फिर थाने पहुंचकर दूसरी तहरीर दी। अब शिक्षिका ने आरोप लगाया कि एक छात्र और उसके माता-पिता घर पहुंचे। उन्होंने केस वापस लेने का दबाव बनाया। आरोप है कि उन्हाेंने केस वापस न लेने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Khatauli By Poll: रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने खतौली क्षेत्र में बांटी मतदाता पर्ची, बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद

पुलिस के मुताबिक, शिक्षिका की दूसरी तहरीर पर भी केस दर्ज कर लिया गया। इसके बाद पुलिस आरोपियों के घर पहुंची। यहां से एक छात्र और उसकी मां को गिरफ्तार किया गया। वहीं, एक अन्य आरोपी छात्र भी पकड़ा गया। महिला को कोर्ट से जमानत मिल गई है। अन्य दो छात्र किशोर न्यायालय भेजे गए।

यह भी पढ़ें: Meerut : जहां होती थी मीट की सप्लाई, वहां पर काटी फिरोज ने फरारी, धीरे-धीरे खुल रहे बड़े राज

छात्र नेता ने मुख्यमंत्री से की शिकायत
छात्र नेता विनीत चपराणा ने इस मामले में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। चपराणा का कहना है कि इस प्रकरण में कॉलेज प्रबंधन और प्रधानाचार्य की घोर लापरवाही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed