फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   parag chairman gave reserch paper to DM

पराग चेयरमैन के खिलाफ डीएम को सौंपे शपथ पत्र

Wed, 05 Apr 2017 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 05 Apr 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
parag chairman gave reserch paper to DM
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पराग दुग्ध संघ गगोल के डायरेक्टरों ने एकजुट होकर चेयरमैन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दोनों तरफ से आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। डायरेक्टरों ने मंगलवार को चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की घोषणा करते हुए डीएम को शपथ पत्र सौंप दिए। साथ ही चेयरमैन पति पर पराग में सिंथेटिक दूध सप्लाई करने के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की।
विज्ञापन

 पराग दुग्ध संघ गगोल का वर्ष 2012-13 में चुनाव हुआ था। समितियों के चुनाव में आठ डायरेक्टर चुने गए। उप्र में सपा की सरकार और सपा के कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर के करीबी वेदप्रकाश उर्फ वेदी की पत्नी इंद्रेश को पराग दुग्ध संघ चेयरमैन की कुर्सी दी गई थी। 2013 से ही चेयरमैन पति वेदप्रकाश उर्फ वेदी विवादों में घिरने शुरू हो गए थे। डायरेक्टरों ने कई बार चेयरमैन और उसके पति के खिलाफ मोर्चा भी खोला, लेकिन कैबिनेट मंत्री के संरक्षण के चलते डायरेक्टर कुछ नहीं बिगाड़ पाए। अब जैसे ही उप्र में भाजपा की सरकार आई तो आठ में से सात डायरेक्टर एकजुट हैं। मंगलवार को डायरेक्टर विपत सिंह, योगेश प्रधान, सेंसरपाल, बलराज सिंह, रामपाल सिंह, मुकेश, धर्मेंद्र आदि डीएम समीर वर्मा से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। सभी डायरेक्टरों ने चेयरमैन पति पर अभद्र व्यवहार करने, पराग प्लांट में सिंथेटिक दूध सप्लाई करने के आरोप लगाए। साथ ही महिला कर्मचारी दुर्गेश द्वारा योगेश के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे को फर्जी करार देते हुए जांच कराने की मांग की। डायरेक्टरों ने चेयरमैन इंद्रेश के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के शपथ पत्र सौंपते हुए अग्रिम कार्रवाई की। चेयरमैन के अधिकार निलंबित किए जाएं। डीएम ने 35 दिन के भीतर कार्रवाई को अंतिम रूप देने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


बोर्ड में आएगा अविश्वास प्रस्ताव
चेयरमैन इंद्रेश के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए डायरेक्टरों ने भले ही डीएम को शपथ पत्र दे दिए हो, लेकिन अविश्वास प्रस्ताव सदन में ही आएगा। इसके लिए जिला प्रशासन को सभी डायरेक्टरों को नोटिस जारी करने होंगे। जिस दिन नोटिस जारी होगा उस दिन के 21वें दिन पराग के डायरेक्टरों की बोर्ड बैठक बुलाई जाएगी। इसमें चुनाव अधिकारी जिला प्रशासनिक स्तर के अधिकारी को बनाया जाएगा। बोर्ड बैठक में पूर्ण बहुमत के साथ अविश्वास प्रस्ताव आने के बाद चेयरमैन इंद्रेश को हटाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed