{"_id":"5b81bbbf42c79246353bb8dd","slug":"paraane-ke-bahaane-dushkarm","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाने के बहाने पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाने के बहाने पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म
amarujala
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
file
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली इलाके में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म करते आरोपी को लोगों ने मौके पर पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने आरोपी को पीटकर अधमरा कर दिया। पुलिस ने आरोपी को कस्टडी में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र में जैद पुत्र इरशाद घर के पास रहने वाले एक परिवार की पांच साल की बच्ची को पढ़ाता था। आरोप है कि बच्ची को पढ़ाने के बहाने जैद उसे घर की तीसरी मंजिल पर ले गया। जहां बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख सुनकर बच्ची के परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने जैद को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। हंगामे की सूचना पर सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला और इंस्पेक्टर कोतवाली यशवीर सिंह पहुंचे। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
कोतवाली थाने में हंगामा
वारदात की जानकारी लगने पर युवा सेवा समिति अध्यक्ष बदर अली ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की। एक युवक ने पुलिस के सामने कहा कि आरोपी को मौके पर पीटकर मौके पर मार देना चाहिए था। ताकि फिर कोई ऐसी घिनौनी वारदात न करे। जिस पर पुलिस ने उसे धमकाकर वहां से भगाया। आरोपी के परिवार का बहिष्कार करने को भी कहा।
विज्ञापन
थम नहीं रहीं वारदातें
सरधना के एक गांव में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म की वारदात हुई। जिस पर जातीय संघर्ष हो गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति कंट्रोल में की। वहीं, नौचंदी में सात साल की बच्ची से पड़ोस के व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। लोगों ने आरोपी को पीटकर पुलिस को सौंपा। लोगों ने पंचायत करके आरोपी और उसके परिवार का समाज से बहिष्कार कर दिया।
मजबूत कार्रवाई होगी
ऐसे संगीन मामलों में पुलिस ठोस कार्रवाई कर रही है। आरोपियों के खिलाफ पुख्ता चार्जशीट कोर्ट में दाखिल होगी। आरोपी को संरक्षण देने वालों और उनके परिजनों पर भी कार्रवाई होगी। -राजेश कुमार पांडेय, एसएसपी