{"_id":"585783c84f1c1b706be39122","slug":"pankaj-jolly-city-will-seat-the-new-bsp-candidate-will-announce-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा ने किया एलान, अब शहर सीट पर चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगे पंकज जौली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा ने किया एलान, अब शहर सीट पर चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगे पंकज जौली
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Mon, 19 Dec 2016 04:16 PM IST
विज्ञापन
शहर सीट पर बसपा बदलेगी उम्मीदवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर सीट पर बसपा अब नए महावत को चुनावी मैदान में उतार रही है। इस सीट पर अब पंकज जौली बसपा से चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगे। उनके नाम का एलान सोमवार को एक सम्मेलन में किया गया।
विज्ञापन
बसपा ने एक तीर से दो निशाने साधने का काम किया है। दरअसल शहर विधानसभा सीट बसपा के लिए चुनौती बनी है। यहां से कुंवर दिलशाद को चुनावी मैदान में उतारा गया था। जो स्वास्थ्य कारणों से खुद ही मैदान से हट गए। इसके बाद बसपा थिंक टैंक ने दूसरी तरफ रुख किया। वैश्य बिरादरी से भी नामों पर विचार हुआ। ब्राह्मण भी सामने आए। लेकिन आखिरकार बाजी पंजाबी बिरादरी के उम्मीदवार ने मार ली।
विज्ञापन
आज हुआ एलान
सोमवार को बच्चा पार्क स्थित पीएल शर्मा स्मारक में हुए सम्मेलन को बसपा के वेस्ट यूपी प्रभारी अतर सिंह राव ने संबोधित किया। इससे पहले तय हुआ था कि यहीं पर पंकज जौली के नाम की घोषणा कर दी जाए। वेस्ट यूपी पंजाबी संगठन के महामंत्री हैं पंकज जौली।
विज्ञापन
कहीं नुकसान न हो जाए
हालांकि पंकज का कोई खास राजनीतिक इतिहास नहीं है। लेकिन बिरादरी संगठनों में वह सक्रिय माने जाते हैं। पउप्र पंजाबी संगठन के महामंत्री पंकज मूल रूप से व्यापारी हैं। बसपा पदाधिकारियों का मानना है कि उन्हें इसका भी लाभ होगा। हालांकि ऐसा भी हो सकता है कि गैर राजनीतिक व्यक्ति को चुनावी मैदान में उतारने का लाभ दूसरे दलों को न चला जाए।
बसपा द्वारा तैयार जातिवार अनुमानित आंकड़े
ब्राह्मण 45 हजार
वैश्य 40 हजार
जाट 9 हजार
त्यागी 9 हजार
प्रजापति 6 हजार
पाल 7 हजार
लोधी 5 हजार
अंसारी 48 हजार
कुरैशी 35 हजार
सैफी 25 हजार
मुस्लिम 8 हजार राजपूत
पंजाबी 22 हजार
दलित 40 हजार
(वर्तमान में शहर में कुल वोटर तीन लाख से ज्यादा माने गए हैं)
कैंट की भरपाई शहर में
कैंट सीट पर बसपा पिछले दो चुनाव से सुनील वाधवा को चुनाव लड़ाती रही है। इस बार यहां से जाट उम्मीदवार सतेंद्र सोलंकी को उतारा है। लग रहा था कि इस सीट पर पंजाबी कहीं नाराज न हो जाएं। ऐसे में शहर सीट पर पंजाबी उम्मीदवार की घोषणा की जा रही है।
वाजपेयी और जौली आमने-सामने
न्यू मोहनपुरी में भाजपा के शहर विधायक डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी का आवास है। ठीक उसके सामने ही पंकज का भी निवास है। ऐसे में न्यू मोहनपुरी में दो-दो उम्मीदवार आमने-सामने रहकर चुनावी रणनीति को अंजाम देंगे।
कास्ट कार्ड पूरा करने की मशक्कत
बसपा यहां अपना भाईचारा कास्ट कार्ड पूरा करने के भी चक्कर में है। किठौर तथा कैंट से जहां पिछड़ी जाति के प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं, तो सरधना, सिवालखास और दक्षिण से मुस्लिम को उम्मीदवार घोषित किया है। अब शहर से पंजाबी अपर कास्ट को टिकट दिया है।