फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Panic in Tigri village after leopard sighting near flyover.

Meerut News: फ्लाईओवर के पास तेंदुआ दिखने से दहशत में तिगरी गांव

Sat, 25 Jul 2026 08:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 25 Jul 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
Panic in Tigri village after leopard sighting near flyover.
वन विभाग की टीम ने पदचिह्न लेकर जांच को भेजे, ग्रामीणों को सचेत रहने की सलाह
विज्ञापन

एनएचए की पेट्रोलिंग टीम को गश्त के दौरान दिखा तेंदुआ
-क्षेत्र में पहले भी नजर आ चुके हैं तेंदुए
-खेत में जाने से डर रहे किसान, पकड़वाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर मवाना क्षेत्र के गांव तिगरी फ्लाईओवर के निकट देर रात हाईवे पर गश्त कर रही एचएचए की टीम और राहगीरों को तेंदुआ नजर आया। यह बात तिगरी और आसपास के गांव में फैलने से दशहत का माहौल बन गया। सूचना पर वन विभाग की टीम ने कांबिंग की। मौके से पद चिन्ह् लिए गए। विशेषज्ञों से जांच के बाद तेंदुआ होने की पुष्टि होगी। फिलहाल विभाग ने ग्रामीणों से सचेत रहने की अपील की है।
भैंसा टोल की रूट पेट्रोलिंग टीम रात 9.46 के आसपास गश्त पर थी। टीम में मैनेजर पार्थ सिसौदिया, सहायक मैनेजर सुमित शर्मा सहित सभी पेट्रोलिंग टीम के सदस्य जीप में थे। टोल कर्मचारी प्रशांत कुमार के अनुसार झाड़ियों में अचानक तेज हलचल हुई। उसके बाद तेंदुआ हाईवे की ओर आता दिखाई दिया।
विज्ञापन

कुछ वाहन चालकों और राहगीरों को भी यह दिखा। इसके बाद पुलिस और वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद तिगरी और आसपास के गांवों में यह बात फैल गई। ग्रामीणों में दहशत बन गई। कुछ दिन पहले बाईपास पर फलावदा फ्लाईओवर के पास स्थित एक स्कूल के आसपास तेंदुआ देखा गया था। तेंदुए की दहशत में किसान परेशान हैं। उन्हें खेत में जाने पर डर लग रहा है। भाकियू नेता कुश चौधरी ने वन विभाग की टीम से इलाके में तुरंत गश्त बढ़ाने और तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़कर किसी सुरक्षित जंगल में भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सूचना मिलने पर विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी, निरीक्षण के दौरान कुछ पद चिह्न मिले हैं। जिनकी जांच की जा रही है। एहतियात के तौर पर आसपास क्षेत्र के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है और पूरी स्थिति पर नजर बनाए है।
खुशबू उपाध्याय, वन क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed