{"_id":"6aa80f16063102699c006dc5","slug":"panic-in-shahzadpur-too-people-have-stopped-going-to-the-fields-meerut-news-c-73-1-mtd1003-108678-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शहजादपुर में भी दहशत, खेतों में जाना छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शहजादपुर में भी दहशत, खेतों में जाना छोड़ा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
माछरा। माछरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव शहजादपुर में इन दिनों तेंदुए की धमक से दहशत का माहौल बना हुआ है। खेतों से लेकर गांव की चौपालों तक सिर्फ तेंदुए की मौजूदगी की खौफ है। किसानों ने तेंदुए के डर से खेतों की तरफ जाना बंद कर दिया है जिससे फसलों की सिंचाई और देखभाल का काम पूरी तरह से ठप हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिला वन अधिकारी को शिकायत दर्ज कराने के बावजूद भी अब तक वन विभाग की कोई टीम मौके पर जांच करने नहीं पहुंची है।
ग्राम प्रधान दीपक कुमार ने बताया कि उन्होंने खुद कैलाश मावी के नलकूप पर तेंदुए को बैठे देखा था। पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने एसडीएम मवाना से वार्ता की। जिसमें आश्वासन दिया गया कि वन विभाग की टीम आएगी लेकिन कोई नहीं आया।
इस मामले में जब वन रैंजर विनोद कुमार से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि टीम के सीमित सदस्य होने के कारण टीम अभी दूसरी जगह लगी है। जल्द ही शहजादपुर गांव में पहुंचकर टीम जांच करेगी। किसान समूह बनाकर ही खेतों की ओर जाएं।