फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Panchayat was held in protest against the case filed against the youth in the case of assault

युवक को मारपीट के मामले में दर्ज मुकदमे के विरोध में हुई पंचायत

Sun, 20 Apr 2025 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Panchayat was held in protest against the case filed against the youth in the case of assault
शामली। युवक से मारपीट कर मोहल्ले में निर्वस्त्र घुमाने के मामले में दर्ज मुकदमे के विरोध में वाल्मीकि समाज के लोगों की पंचायत हुई। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर समाज के लोगों ने प्रकरण से अवगत कराते हुए निष्पक्ष जांच कर मुकदमे को खारिज करने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को हुई समाज के लोगों की एक पंचायत में कहा गया कि युवक द्वारा अत्यधिक नशा करने के बाद अर्द्धनग्न होकर लोगों को परेशान किया जाता है। कई बार लोगों से मारपीट कर चुका है। उन्होंने कहा कि युवक द्वारा घर में घुसकर अभद्रता की गई और धमकी दी गई थी। इसके बाद मोहल्ले के कुछ युवकों ने उसको वहां से भगा दिया, लेकिन पुलिस ने उस युवक की मां की तहरीर पर झूठा मुकदमा दर्ज कर लिया, जिससे समाज के लोगों में रोष व्याप्त है। बाद में समाज के लोगों ने कोतवाली पुलिस से मिलकर घटना से अवगत कराया और निष्पक्ष जांच कर दर्ज किए गए मुकदमे को खारिज करने की मांग की। इस अवसर पर घनश्याम पारचा, राधेश्याम पारचा, विनय गहलोत, जोनी, विपिन चंदेल, देवेंद्र ढिगांन, राजन पाहिवाल, सचिन, प्रदीप निर्वाल, लवी, प्रवेश, अभिषेक उर्फ छोटू, पुनीत, शुभम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विदित हो कि शहर कोतवाली में दो दिन पहले एक मोहल्ला निवासी महिला ने अपने बेटे के साथ मारपीट कर निर्वस्त्र कर मोहल्ले में घुमाने और वीडियो बनाने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed