फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   panchayat issued Forcible order after marriage of son in intercast at bijnor

पंचायत का तुगलकी फरमान, ‘हिंदू धर्म छोड़ो या गांव से चले जाओ’

Fri, 16 Feb 2018 08:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Feb 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
panchayat issued Forcible order after marriage of son in intercast at bijnor
फाइल फोटो

पंचायत ने तुगलकी फरमान सुनाया है। पंचायत कर एक परिवार को बिरादरी से बाहर कर दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि उसे धमकी दी जा रही है। पीड़ित परिवार ने मानवाधिकार आयोग से गुहार लगाई है। जानिए पूरा मामला

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की है। गजरौलाशिव में एक व्यक्ति ने गांव के लोगों पर उसका सामाजिक बहिष्कार करने व गांव में पंचायत कर उन्हें हिंदू धर्म से बाहर करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


आरोप है कि उसकी बेटी के विवाह में भी गांव के किसी हिंदू परिवार को शामिल नहीं होने दिया गया। पीड़ित ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना कोतवाली शहर के गांव मुकीमपुर धर्मसी उर्फ खेड़ा निवासी सत्यपाल ने बताया कि गांव के एक पक्ष के लोग किसी बात पर उससे रंजिश रखते हैं। इसी बात को लेकर एक महीने पहले उसके परिवार का बिरादरी से बहिष्कार कर दिया गया। गांव के इंद्रजीत ने अपने बेटे नकुल की शादी का कार्ड उसके नाम पर दिया था। 

पढ़ें : पंचायत का अजब फरमान, बेटी की शादी न होने से मुसीबत में परिवार, हुक्का पानी बंद

panchayat issued Forcible order after marriage of son in intercast at bijnor
फाइल फोटो

शादी चार फरवरी की थी। 31 जनवरी को नकुल, विकास, लवकुश, पवन, राजू, वरुण, महेंद्र, अवनीश, करन, मनोज उसके घर आए और उसकी पत्नी रेशा से कार्ड वापस मांगा। रेशो ने इसे अपमान बताया तो आरोपियों में से एक ने पत्नी को थप्पड़ मार दिया। 

उन्होंने बताया कि गांव में हिंदू समाज की महापंचायत में उनके परिवार को बिरादरी से निकाल दिया गया था। अब उन्हें दूसरा धर्म अपनाने या फिर गांव छोड़ने की धमकी दी जा रही है। इसकी शिकायत पुलिस से करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। 

सत्यपाल के अनुसार एक फरवरी को उसकी बेटी की शादी थी। दूसरे पक्ष ने गांव के हिंदुओं को कार्यक्रम में शामिल नहीं होने दिया। उसने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष से इस मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed