फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Panchayat in police station after love married of lover couple in Baghpat district

कोतवाली में पंचायत: प्रेमी युगल की शादी मंजूर, परिजनों ने सुनाया ये फरमान

Mon, 29 Jul 2019 07:18 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 29 Jul 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
Panchayat in police station after love married of lover couple in Baghpat district
कोतवाली पहुंचे दोनों पक्ष के लोग - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक ही गांव के प्रेमी युगल ने घर से भागकर शादी कर ली। हाईकोर्ट ने पुलिस को सुरक्षा के आदेश दिए। वहीं सुरक्षा की गुहार लगाने के लिए जा रहे युगल को परिजनों ने बागपत कोतवाली के बाहर पकड़ने की कोशिश की। किसी तरह युगल ने पुलिस के पास पहुंचकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुला लिया और कोतवाली में पंचायत हुई। इस दौरान पुलिस ने दोनों के परिजनों को समझाया।

विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने दोनों को एक साथ रहने की इजाजत तो दे दी, लेकिन साथ ही यह फरमान भी सुनाया कि दोनों गांव में नहीं रहेंगे। पुलिस ने सुरक्षा का भरोसा देकर दोनों को कोतवाली से भेज दिया। परिजन तो गांव लौट गए। लेकिन युवक और युवती अन्य ठिकाने पर चले गए। 
विज्ञापन


गौरीपुर गांव के रहने वाले निशांत (22) का अपने ही पड़ोस की दीपांशी (20) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने परिजनों को शादी करने के लिए कहा था, लेकिन परिजन नहीं माने। तीन जुलाई को प्रेमी युगल घर से भाग निकला। उनके मुताबिक दोनों ने शामली के एक मंदिर में शादी रचाई। बाद में सात जुलाई को हाईकोर्ट प्रयागराज में शादी पंजीकृत कराई। हाईकोर्ट ने बागपत पुलिस को दोनों को सुरक्षा प्रदान करने के आदेश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शनिवार को प्रेमी युगल ने एसपी शैलेश कुमार पांडेय को प्रार्थना पत्र देकर युवती के परिजनों से जान का खतरा बताया था। सोमवार को प्रेमी युगल कोतवाली जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में दोनों को परिजनों ने घेर लिया। उन्हें पकड़ने की कोशिश की। प्रेमी युगल ने कोतवाली में घुसकर जान बचाई। पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाकर समझाया। परिजनों ने दोनों को साथ रहने की इजाजत दे दी। लेकिन परिजनों ने कहा कि वह कहीं बाहर रहकर जीवन व्यतीत करें। उन्हें गांव में नहीं रहने देंगे। इस पर दरोगा भगवत स्वरूप ने परिजनों को कार्रवाई की चेतावनी दी। 

इसके बाद परिजन अपने गांव लौट गए और प्रेमी युगल किसी दूसरे ठिकाने पर कोतवाली से चला गया। कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि दोनों के परिजनों में समझौता हो गया है। इसके साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि युवक और युवती की सुरक्षा को कोई आंच आई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed