{"_id":"692414cf303994668a0d01c9","slug":"panchayat-elections-final-voter-list-to-be-released-on-december-23-villagers-concerned-over-sir-verification-2025-11-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: वोटर लिस्ट के अंतिम प्रकाशन पर टिकी निगाह, इस दिन होगी जारी, गांवों में SIR को लेकर बैचेनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: वोटर लिस्ट के अंतिम प्रकाशन पर टिकी निगाह, इस दिन होगी जारी, गांवों में SIR को लेकर बैचेनी
Mon, 24 Nov 2025 01:48 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Mon, 24 Nov 2025 01:48 PM IST
सार
मेरठ के ग्रामीण इलाकों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियां तेज़ हैं और सभी की निगाहें 23 दिसंबर को जारी होने वाली अंतिम वोटर लिस्ट पर टिकी हुई हैं। वोटर लिस्ट पुनरीक्षण अभियान की समय-सारिणी में बदलाव के बाद अब दावे और आपत्तियों के निस्तारण के साथ संशोधन प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मेरठ के गांवों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियां तेजी से चल रही है। प्रशासनिक स्तर पर भी वोटर लिस्ट को अपडेट करने का काम चल रहा है। इस वोटर लिस्ट के अंतिम प्रकाशन पर ग्रामीणों व नेताओं की निगाह लगी हुई। पहले पांच दिसंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होनी थी लेकिन अब इसका प्रकाशन 23 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन
पंचायत चुनावों से पहले वोटर लिस्ट को अपडेट करने के लिए 30 दिसंबर तक अभियान चलाया गया था। इसमें प्राप्त दावे और आपत्तियों के निस्तारण का कार्य चल रहा है। पांच दिसंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होना था, लेकिन चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट के वृहद पुनरीक्षण अभियान की समय सारिणी में बदलाव कर दिया है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन अब 23 दिसंबर को किया जाएगा। 30 दिसंबर तक इसका निरीक्षण किया जाएगा। इसी दौरान लोगों से दावे व आपत्तियां भी स्वीकार की जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण: पटरी पर लौटने लगी जिंदगी, मलबे में दुकानों के बोर्ड लगे, आसपास शिफ्ट हुए दुकानदार
विज्ञापन
Trending Videos
एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के भी वोट बनाए जाएंगे। 31 दिसंबर 2025 से छह जनवरी 026 तक प्राप्त दावों व आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। सात जनवरी से हस्तलिखित पांडुलिपि तैयार करके सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के यहां जमा किया जाएगा। 12 जनवरी तक यह कार्य होगा। छह फरवरी को वोटर लिस्ट को प्रकाशित किया जाएगा।
एक बार फिर से मिलेगा वोट बनवाने का मौका
पुनरीक्षण अभियान के दौरान नई वोट बनवाने से चूकने वाले या त्रुटियों को ठीक नहीं कराने वाले लोगों को फिर से मौका मिलेगा। 24 से 30 दिसंबर तक नेताओं को भी अपने समर्थकों की नई वोट बनवाने व गलतियों को ठीक कराने का अवसर रहेगा। इसके लिए लोगों की निगाह 23 दिसंबर को होने वाली वोटर लिस्ट के अंतिम प्रकाशन पर लगी है। इसके लिए वे बीएलओ से भी संपर्क कर रहे हैं।
गांवों में एसआईआर को लेकर बेचैनी
अभी ग्रामीणों ने पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट पर ही अपनी आपत्ति दर्ज कराई हैं। इसके बाद से ही अब एसआईआर को लेकर बीएलओ मतदाताओं के दरवाजों पर दस्तक दे रहे हैं। वे उनसे गणना प्रपत्र भरवा रहे हैं। इसके आधार पर ही विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मतदाता सूची में नाम तय होंगे। एक के बाद एक अभियान चलने से ग्रामीणों में बेचैनी हैं। इसमें मांगे गए ब्योरों को लेकर भी मतदाताओं की ओर से शिकायतें की जा रही हैं।