{"_id":"60199f8c8ebc3e37ca73c5d0","slug":"panchayat-elections-bjp-meerut-district-in-charge-pankaj-singh-will-come-to-meerut-coming-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव : तैयारी में भाजपा ने उतारे जिला प्रभारी, चार को मेरठ आएंगे जिला प्रभारी पंकज सिंह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव : तैयारी में भाजपा ने उतारे जिला प्रभारी, चार को मेरठ आएंगे जिला प्रभारी पंकज सिंह
Wed, 03 Feb 2021 12:23 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
pankaj singh
- फोटो : amar ujala
भाजपा ने पंचायत चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। क्षेत्रीय और जिला कमेटियों के साथ जिला प्रभारी भी सक्रिय हो गए हैं। जिला प्रभारियों को एक से छह फरवरी के बीच तीन से पांच मंडलों में जाकर बैठकें करने के निर्देश हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में मेरठ जिला प्रभारी पंकज सिंह चार फरवरी को मेरठ आएंगे। उनका देहात के दो मंडल और महानगर के एक मंडल में बैठक करने का कार्यक्रम तय हुआ है।
विज्ञापन
पश्चिमी क्षेत्र में भाजपा के संगठनात्मक ढांचे में 340 मंडल हैं। इसमें 280 देहात के मंडल है। मेरठ में कुल 36 मंडल हैं। इसमें 20 मंडल जिला इकाई के तहत देहात के हैं तो महानगर का भी एक मंडल देहात में आता है।
विज्ञापन
ऐसे में जिला पंचायत चुनाव के दृष्टिकोण से 21 मंडलों में बैठकों का दौर होगा। इनमें से किन्हीं दो मंडलों में जिला प्रभारी पंकज सिंह चार और पांच फरवरी को बैठक करेंगे। एक मंडल महानगर का होगा। पंकज सिंह को महानगर का भी प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रदेश से आए दिशा निर्देश के तहत एक से तीन फरवरी तक कार्यक्रम जिला प्रभारियों के लिए तय किया गया है। कुछ जनपदों में यह देरी से शुरू होने के कारण छह फरवरी तक पूरा होगा।
इसके साथ ही भाजपा ने पंचायत चुनाव के लिए पूर्व प्रदेश और क्षेत्र के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की है। इन सभी को भी मंडलवार बैठक लेकर चुनावी तैयारी को पूरा करने का निर्देश दिया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/