{"_id":"5f745f69651ac5707043f6fb","slug":"panchayat-election-up-2020-panchayati-raj-minister-bhupendra-singh-has-given-a-big-information-about-the-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पंचायत चुनाव: पंचायतीराज मंत्री ने दी बड़ी जानकारी, इतने जिलों का दोबारा होगा परिसीमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पंचायत चुनाव: पंचायतीराज मंत्री ने दी बड़ी जानकारी, इतने जिलों का दोबारा होगा परिसीमन
Wed, 30 Sep 2020 04:05 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 30 Sep 2020 04:05 PM IST
विज्ञापन
पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव को कोरोना का खतरा कम होने के बाद ही कराया जाएगा। हमने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। ये जानकारी प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह ने दी है। उन्होंने कहा कि 51 जिलों का दोबारा से परिसीमन किया जाएगा। जिसमें मेरठ भी शामिल है। सीमा विस्तार के कारण परिसीमन किया जाएगा।
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह ने बताया कि काफी संख्या में ग्राम पंचायतें शहरी इलाकों में शामिल हुई है। इसमें मेरठ की भी ग्राम पंचायतें हैं। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य एक अक्तूबर से शुरू किया जाएगा। सबसे पहले ग्राम सभाओं का पुनर्गठन किया जाएगा। इसके बाद वार्ड का परिसीमन किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अभी मार्च तक क्षेत्र पंचायत, जनवरी तक जिला पंचायत का कार्यकाल है। चुनाव टालने की सरकार की कोई मंशा नहीं है। कोरोना स्थिति सामान्य होते ही चुनाव कराए जाएंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: थानाध्यक्ष का खुला हर राज... चार साल में ऐसे कमाई अकूत संपत्ति, सबूत हैं ये तस्वीरें
वहीं कृषि विधेयकों पर हो रहे प्रदर्शन पर भूपेंद्र सिंह ने कहा कि अधिकतर वही नियम हैं जो कांग्रेस के घोषणा पत्र में हैं। किसान को खुली छूट दी जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/