फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Panchayat election campaign stopped, polling parties dispatch today

पंचायत चुनाव : प्रचार थमा, पोलिंग पार्टियों की रवानगी आज, कर्मचारियों में संक्रमण से बढ़ी प्रशासन की चुनौती 

Sun, 25 Apr 2021 12:25 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 25 Apr 2021 12:25 AM IST
सार

  • 2346 पोलिंग बूथ के लिए 2886 पोलिंग पार्टियां बनाई गईं 

विज्ञापन
Panchayat election campaign stopped, polling parties dispatch today
poling parties - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ जिले की 469 ग्राम पंचायतों में 26 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए शनिवार को प्रचार थम गया।  जिले में सोमवार को प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के लिए मतदान होगा। इसके लिए रविवार सुबह आठ बजे से ब्लॉकवार पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। 
विज्ञापन


जिले के 2346 पोलिंग बूथ के लिए 2886 पोलिंग पार्टी बनाईं गईं हैं। पोलिंग पार्टी में शामिल चारों मतदान अधिकारियों को कोरोना किट दी जाएगी, जिसमें मास्क और सैनेटाइजर की व्यवस्था होगी। दूसरी ओर कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण प्रशासन के लिए कर्मचारियों को पोलिंग बूथ तक पहुंचाना चुनौती बन गया है। सबसे अधिक दिक्कत पीठासीन और प्रथम मतदान अधिकारी को लेकर आ रही हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार तक लगभग 100 से अधिक कर्मचारियों ने संक्रमित होने की सूचना दी है। रविवार को पोलिंग पार्टियों की रवानगी के बाद ही सही स्थिति का पता चल सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 कोरोना काल में चुनाव प्रचार का शोर ज्यादा नहीं हो सका। प्रत्याशियों ने सोशल मीडिया पर ही ज्यादा प्रचार किया। किसी ने अपनी आवाज में रिकॉर्डिड ऑडियो बनाए तो किसी ने ऑनलाइन पंफलेट अपलोड किए।

जहां से रवानगी, वहीं पर स्ट्रांग रुम
जिस स्थान से ब्लॉक की पोलिंग पार्टी रवाना होगी, मतपेटियां वहीं जमा की जाएंगी। दो मई को मतगणना भी उसी स्थान पर होगी। इस बार चारों पदों के लिए एक ही मतपेटिका होगी। चारों पदों के लिए अलग-अलग रंग के मतपत्र रखे गए हैं। 
 
यहां से जाएंगे पोलिंग पार्टियां  
ब्लॉक  रवानगी स्थल
मेरठ      सोफिया सेकेंडरी हाईस्कूल, गगोल रोड, परतापुर
हस्तिनापुर      राजकीय इंटर कॉलेज हस्तिनापुर
परीक्षितगढ़      परीक्षितगढ़ इंटर कॉलेज 
खरखौदा      जनता इंटर कॉलेज, खरखौदा
दौराला      सर्व श्री राम इंटर कॉलेज, दौराला
मवाना         कृषक इंटर कॉलेज, मवाना
माछरा         चौधरी प्रेमनाथ सिंह केवी इंटर कॉलेज, माछरा
सरूरपुर    संजय गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सरुरपुर
रोहटा         श्री शालिग्राम शर्मा इंटर कॉलेज, रोहटा
सरधना      सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज, सरधना
जानी        सीएलएम इंटर कॉलेज, जानीखुर्द
रजपुरा      बीएमएम इंटर कॉलेज, मऊखास

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed