फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   panchayat chunav mein jutne ka aahwan

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जुटने का आह्वान

Mon, 08 Feb 2021 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunav mein jutne ka aahwan
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जुटने का आह्वान
विज्ञापन

मेरठ। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शकील मलिक ने कहा कि पार्टी की विचारधारा और दिल्ली सरकार की श्रेष्ठ योजनाओं के बारे में जन-जन को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए पार्टी जल्द ही अभियान चलाएगी। इसके साथ ही उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए भी कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान किया।

रविवार को मक्की हाउस मंडप में कार्यकर्ताओं ने शकील मलिक का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अब तीन महीने हमें क्षेत्र और जनता के बीच लगातार रहना है। उन्होंने कृषि कानून को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। साथ ही जिले और विधानसभाओं के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए। आप के प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह पर पिछले सात माह में 14 मुकदमे लगा दिए गए हैं। इस दौरान डॉ. गुरमिंदर सिंह, डॉ एहकाम खान, मदन सिंह, फारुक किदवई, गौहर रजा सिद्दीकी, अंकुश चौधरी, शेलेन्द्र गौड़ और शिखा जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed