फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   panchayat chunav meerut

अंतिम सूची में बदल सकता है एक सीट का आरक्षण

Tue, 15 Sep 2015 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 15 Sep 2015 02:26 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunav meerut

क्षेत्र पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य आरक्षण की अंतिम सूची मंगलवार या  बुधवार को जारी होने की उम्मीद है। इसमें जिला पंचायत के नए बने चार वार्ड में से किसी एक के आरक्षित होने की उम्मीद जताई जा रही है। क्योंकि नये बने सभी वार्ड के अनारक्षित होने को लेकर ही सबसे ज्यादा आपत्तियां आई हैं। ऐेसे में प्रशासन किसी भी मुद्दे पर फंसने से बचने के लिए इसमें फेर बदल कर सकता है।

विज्ञापन


जिला पंचायत में इस बार चार नये वार्ड गठित किए गए हैं। नियमानुसार इन नए बने चार वार्ड से ही आरक्षण की शुरुआत होनी थी, लेकिन आरक्षण की अनंतिम सूची में इन चारों वार्ड का अनारक्षित देख सभी चौंक गए और आपत्तियों का फोकस भी इन्हीं वार्ड पर रहा। इसके साथ ही नियमानुसार आठ वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने थे, लेकिन अनंतिम सूची में सात वार्ड ही अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुए हैं। भाजपा और जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह द्वारा इन्हीं बिंदुओं को उठाते हुए आपत्ति दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो तमाम आपत्तियों पर गहनता से विचार के बाद नये वार्ड पर आई आपत्ति और एससी आरक्षण में एक सीट कम होने पर गंभीरता से मंथन हो रहा है। अधिकारी नहीं चाहते कि कोई भी मामला कोर्ट तक पहुंचे। ऐसे में नए बने एक वार्ड को आरक्षित कर इस विवाद से मुक्ति पाने पर विचार कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ ब्लॉक प्रमुख आरक्षण में भी जातीय आपत्ति है, लेकिन इस आपत्ति का निस्तारण मुश्किल नजर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed