फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   panchayat chunav meerut

सभी को साथ लेकर करेंगे जिले का विकास : सीमा प्रधान

Fri, 15 Jan 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 15 Jan 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunav meerut
जिला पंचायत के नवनिर्वाचित बोर्ड ने बृहस्पतिवार को समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष को डीएम और सदस्यों को जिला पंचायत अध्यक्ष ने शपथ दिलाई। जबकि दो सदस्य शपथ लेने नहीं पहुंचे। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सभी को साथ लेकर जिले का विकास करेंगे।
विज्ञापन


नौचंदी मैदान परिसर से सटे खाली मैदान में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। सबसे पहले 12.30 बजे डीएम पंकज यादव ने जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान को शपथ दिलाई। इसके बाद सीमा प्रधान ने पहले नवनिर्वाचित महिला जिला पंचायत सदस्यों और फिर पुरुष सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई।
विज्ञापन


समारोह के बाद डीएम ने सभी को शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए बधाई देते हुए कहा कि अब नवनिर्वाचित सदन एकजुट होकर जिले के विकास में सहायक बनें। जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि वह सभी सदस्यों को साथ लेकर जिले का विकास करने के लिए काम करेंगी। वहीं अतुल प्रधान ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सदस्यों ने ली शपथ
डॉ. मीनाक्षी भराला, मनोज अधाना, नवाजिश मंजूर, मुन्ना गिरी, रोहताश गुर्जर, नितिन खटीक, बबीता भड़ाना, रीना कुमारी, मुकेश, ललित चौहान, हेमा, सुबोध, बबीता, रजनी देवी, अंजू, हेमलता, सपना, अनिता, रविंद्र, शफीक, तनु, कुसुम, शमशाद, विनोद, सत्यपाल, कृष्णा, तरुण कुमार, साहिब आलम, जितेंद्र, अनुज वाल्मीकि और दिलशाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed