{"_id":"5520e3772748a2c01b87fb52ec332b31","slug":"panchayat-chunav-meerut-hindi-news-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाई रहे कूल, मुरझा गया फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाई रहे कूल, मुरझा गया फूल
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Fri, 08 Jan 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान के दौरान कमिश्नरी चौराहे पर सपाइयों तथा भाजपाइयों का हुजूम उमड़ हुआ था। लेकिन खास बात यह रही कि सपाई अपेक्षाकृत कूल रहे। भाजपाइयों ने जमकर नारेबाजी और हंगामा किया। उन्होंने जीत का जश्न मनाना भी शुरू कर दिया। हालांकि परिणाम आया तो यह खुशी पल भर में काफूर हो गई।
सपा और भाजपा दोनों के दिग्गजों का कमिश्नरी चौराहे पर जमावड़ा लगा था। भाजपा से सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक संगीत सोम, मेयर हरिकांत अहलूवालिया, विधायकों के अलावा काफी भीड़ उमड़ी थी। संगीत सोम के साथ ही जबरदस्त भीड़ थी। बाद में अतुल प्रधान भी यहां पहुंच गए। इसके अलावा सपा के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह आदि नेता भी थोड़ी देर के लिए यहां पहुंचे और सपाइयों ने ज्यादा जोर अलग बैठकर रणनीति बनाने पर दिया।
यहां कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर, चुनाव प्रभारी सुरेंद्र नागर, एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल, विधायक गुलाम मोहम्मद, प्रभुदयाल वाल्मीकि के अलावा देवेंद्र गुर्जर, मेघराज यादव, चैतन्य देव स्वामी, डॉ. राजेश आदि इस टीम में मौजूद रहे। उधर, भाजपाइयों ने वहां हंगामा, नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
एक समय तो ऐसा आया कि भाजपाई जीत का जश्न मनाने लगे। कुलविंद्र जीत गया के नारे लगने लगे। इस दौरान एक बार जरूर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए पर मामला निपट गया। हालांकि इससे पूर्व भाजपाइयों की भिड़ंत पुलिस से हो गई थी। परिणाम आने तक यह हंगामा चलता रहा और जैसे ही परिणाम आया, भाजपाइयों के चेहरों की खुशी पलक झपकते ही गायब हो गई।