फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   panchayat chunav meerut

सपाई रहे कूल, मुरझा गया फूल

Fri, 08 Jan 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 08 Jan 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunav meerut
मतदान के दौरान कमिश्नरी चौराहे पर सपाइयों तथा भाजपाइयों का हुजूम उमड़ हुआ था। लेकिन खास बात यह रही कि सपाई अपेक्षाकृत कूल रहे। भाजपाइयों ने जमकर नारेबाजी और हंगामा किया। उन्होंने जीत का जश्न मनाना भी शुरू कर दिया। हालांकि परिणाम आया तो यह खुशी पल भर में काफूर हो गई।
विज्ञापन


सपा और भाजपा दोनों के दिग्गजों का कमिश्नरी चौराहे पर जमावड़ा लगा था। भाजपा से सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक संगीत सोम, मेयर हरिकांत अहलूवालिया, विधायकों के अलावा काफी भीड़ उमड़ी थी। संगीत सोम के साथ ही जबरदस्त भीड़ थी। बाद में अतुल प्रधान भी यहां पहुंच गए। इसके अलावा सपा के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह आदि नेता भी थोड़ी देर के लिए यहां पहुंचे और सपाइयों ने ज्यादा जोर अलग बैठकर रणनीति बनाने पर दिया।
विज्ञापन


यहां कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर, चुनाव प्रभारी सुरेंद्र नागर, एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल, विधायक गुलाम मोहम्मद, प्रभुदयाल वाल्मीकि के अलावा देवेंद्र गुर्जर, मेघराज यादव, चैतन्य देव स्वामी, डॉ. राजेश आदि इस टीम में मौजूद रहे।  उधर, भाजपाइयों ने वहां हंगामा, नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक समय तो ऐसा आया कि भाजपाई जीत का जश्न मनाने लगे। कुलविंद्र जीत गया के नारे लगने लगे। इस दौरान एक बार जरूर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए पर मामला निपट गया। हालांकि इससे पूर्व भाजपाइयों की भिड़ंत पुलिस से हो गई थी। परिणाम आने तक यह हंगामा चलता रहा और जैसे ही परिणाम आया, भाजपाइयों के चेहरों की खुशी पलक झपकते ही गायब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed