फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   panchayat chunav meerut

बद्दो ने अतुल के लिए वोट जुटाई, दी बधाई

Fri, 08 Jan 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 08 Jan 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunav meerut
चर्चित बदन सिंह बद्दो जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में मतदान के दिन खुलकर सामने आए। न केवल अतुल के लिए सुमन भदौड़ा की वोट मैनेज करायी, बल्कि भाजपा की भी एक वोट में सेंधमारी कर दी। माना जा रहा है कि बद्दो को इसके लिए सपा हाइकमान से निर्देश मिला था। और विधानसभा चुनाव में सपा बद्दो को पंजाबी कोटे से कैंट विधानसभा से चुनाव लड़ा सकती है।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष संजय गुर्जर हत्याकांड में प्रमुख रुप से चर्चा में आए बदन सिंह बद्दो को चर्चित चेहरा माना जाता है। आमतौर पर खुद को सेफ जोन में रखने वाले बद्दो को बहुत कम अवसरों पर खुले तौर पर देखा जाता है। लेकिन शुक्रवार को कमिश्नरी के सामने अपने एक दर्जन साथियों और बेटे के साथ बद्दो की मौजूदगी सपा के मैनेजमेंट की पूरी कहानी बयां कर रही थी।
विज्ञापन


कमिश्नरी गेट पर बद्दो  ने अमर उजाला रिपोर्टर से वार्ता में खुद स्वीकार किया कि उन्होंने अतुल के चुनाव में दो वोटों का प्रबंध किया है। इनमें एक वोट भाजपा से तोड़ी और सुमन भदौड़ा की वोट का मैनेजमेंट पपीत बढ़ला द्वारा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ जैसे ही बाहर सीमा प्रधान के जीतने का समाचार मिला, वैसे ही अतुल प्रधान दौड़कर आये और बद्दो को गले लगा लिया। बद्दो के करीबी लोगों का कहना है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में बदन सिंह बद्दो कैंट विधानसभा क्षेत्र से सपा से दावेदारी कर सकते हैं। पंजाबी बिरादरी का होने के कारण सपा उन्हें यहां से प्रत्याशी बना सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed