{"_id":"c950b350868579752a24f04c9852eee7","slug":"panchayat-chunav-meerut-hindi-news-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्दो ने अतुल के लिए वोट जुटाई, दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बद्दो ने अतुल के लिए वोट जुटाई, दी बधाई
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Fri, 08 Jan 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चर्चित बदन सिंह बद्दो जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में मतदान के दिन खुलकर सामने आए। न केवल अतुल के लिए सुमन भदौड़ा की वोट मैनेज करायी, बल्कि भाजपा की भी एक वोट में सेंधमारी कर दी। माना जा रहा है कि बद्दो को इसके लिए सपा हाइकमान से निर्देश मिला था। और विधानसभा चुनाव में सपा बद्दो को पंजाबी कोटे से कैंट विधानसभा से चुनाव लड़ा सकती है।
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय गुर्जर हत्याकांड में प्रमुख रुप से चर्चा में आए बदन सिंह बद्दो को चर्चित चेहरा माना जाता है। आमतौर पर खुद को सेफ जोन में रखने वाले बद्दो को बहुत कम अवसरों पर खुले तौर पर देखा जाता है। लेकिन शुक्रवार को कमिश्नरी के सामने अपने एक दर्जन साथियों और बेटे के साथ बद्दो की मौजूदगी सपा के मैनेजमेंट की पूरी कहानी बयां कर रही थी।
कमिश्नरी गेट पर बद्दो ने अमर उजाला रिपोर्टर से वार्ता में खुद स्वीकार किया कि उन्होंने अतुल के चुनाव में दो वोटों का प्रबंध किया है। इनमें एक वोट भाजपा से तोड़ी और सुमन भदौड़ा की वोट का मैनेजमेंट पपीत बढ़ला द्वारा कराया गया।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी तरफ जैसे ही बाहर सीमा प्रधान के जीतने का समाचार मिला, वैसे ही अतुल प्रधान दौड़कर आये और बद्दो को गले लगा लिया। बद्दो के करीबी लोगों का कहना है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में बदन सिंह बद्दो कैंट विधानसभा क्षेत्र से सपा से दावेदारी कर सकते हैं। पंजाबी बिरादरी का होने के कारण सपा उन्हें यहां से प्रत्याशी बना सकती है।