फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   panchayat chunav meerut

हालात कह रहे, खिचड़ी तो पक रही थी

Sun, 03 Jan 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 03 Jan 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunav meerut

तमाम नेताओं के बयान और हालात इस तरफ इशारा कर रहे हैं कि जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के मद्देनजर राजेंद्र शर्मा के आवास में खिचड़ी जरूर पक रही थी। ऐसे कई अहम सवाल उठ रहे हैं जो इस चर्चा को मजबूती दे रहे हैं। जैसे मंत्री शाहिद मंजूर कांग्रेस नेता के आवास में नहीं थे तो इतना ड्रामा क्यों हुआ?

विज्ञापन


पूरे घटनाक्रम में बड़ा सवाल यही है कि जब शाहिद मंजूर अंदर नहीं थे तो अपराह्न तीन बजे सपाइयों की गाड़ियों का काफिला राजेंद्र शर्मा के आवास पर क्यों पहुंचा। इस काफिले से मंत्री के करीबी कहे जाने वाले अम्हैड़ा निवासी विवेक सिवाच की जायलो गाड़ी राजेंद्र शर्मा के आवास के भीतर घुसी और तीर की तरह यहां से क्यों भागी? पथराव होने पर भी यह गाड़ी क्यों नहीं रोकी गई? इन गाड़ियों में कुछ लोग मंत्री के बेहद नजदीकी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक गाड़ी को मंत्री का ही ड्राइवर चला रहा था।
विज्ञापन


यह है विरोधाभास
दिनभर चले घटनाक्रम के बाद मंत्री का का कहना है कि उनकी तबीयत खराब थी। इसलिए वे दवा लेकर सो गए और किसी से बात नहीं की। ऐसे में उनके घर के लोगों को तो यह बात साफ ही होगी कि मंत्री जी भीतर हैं। राजेंद्र शर्मा का कहना है, जब यह चर्चा उड़ी कि मंत्री घंटों से मेरे मकान में हैं और फोन भी नहीं उठा रहे हैं तो उनके समर्थक और परिवार के कुछ लोग ढूंढ़ते हुए गाड़ियों के काफिले के साथ मेरे आवास पर पहुंच गए। अब यह सवाल उठता है कि उनके समर्थकों और परिजनों ने यह नहीं देखा कि मंत्री घर में दवाई लेकर सो रहे हैं। वे सीधे राजेंद्र शर्मा के आवास की तरफ कूच कर गए। यहां बेतहाशा ढंग से गाड़ी दौड़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


और वो बेचैनी भी
अन्य घटनाक्रम भी संदेह को पुष्ट करते रहे। कांग्रेस नेता राजेंद्र का कहना था कि उन्हें एक रिश्तेदारी में जाना था, पर मीडिया का जमावड़ा देखकर वह नहीं गए। बार-बार कभी भीतर तो कभी बाहर आते। उनकी बेचैनी भी साफ बता रही थी कि कुछ न कुछ तो गड़बड़ जरूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed