फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   panchayat chunav meerut

दिग्गजों में दिलचस्प मुकाबले का गवाह बनेगा किठौर

Sat, 03 Oct 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 03 Oct 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunav meerut
किठौर नगर पंचायत क्षेत्र के आसपास रार्धना आदि गांवों से जुड़े जिला पंचायत के वार्ड 31 के चुनाव को लेकर बेहद तनाव की स्थिति है। हालांकि इस वार्ड से अभी बसपा ने अपना समर्थन किसी उम्मीदवार को नहीं दिया है। लेकिन बृहस्पतिवार को राज्यसभा सदस्य बाबू मुनकाद के भाई साजिद ने वसीम जब्बार का पर्चा दाखिल कराकर यह साफ कर दिया कि यहां मुकाबला शाहिद मंजूर बनाम बाबू मुनकाद होने जा रहा है। हालांकि कहा यह जा रहा है कि बसपा एक दो दिन में वसीम को ही अपना समर्थन देने की घोषणा करेगी। अहम यह है कि पर्चा भरते ही इस पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी उन्हें धमका रहे हैं कि पर्चा भरा तो ठीक नहीं होगा।
विज्ञापन


वार्ड 31 में दो दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। यहां सपा सरकार के कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर के पुत्र नवाजिश भी चुनावी कुरुक्षेत्र में उतरने की तैयारी में हैं, तो सामने बसपा के राज्यसभा सदस्य बाबू मुनकाद पक्ष के उम्मीदवार ताल ठोंक रहे हैं। बृहस्पतिवार को उनके भाई साजिद अली, नगर पंचायत किठौर चेयरमैन मतलूब गौड आदि ने गांव रार्धना के पूर्व प्रधान जब्बार के पुत्र वसीम जब्बार का नामांकन पत्र दाखिल कराया।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि नवाजिश भी शनिवार को अपना पर्चा दाखिल कर देंगे। यह राजनीतिक अदावत यहां बेहद दिलचस्प मुकाबला कराएगी। रार्धना, ललियाना, सौदत्त, नवल, भगवानपुर, बौंद्रा, भड़ौली, अतलपुर, सौंपरी समेत 12 गांवों का यह वार्ड इस चुनाव के लिए पिछले एक साल से तैयार किया जा रहा है। जनता के बीच अपनी- अपनी पकड़ मजबूत की जा रही है। किठौर के नगर पंचायत चुनाव में यह कशमकश पूरे चरम पर थी। मुनकाद पक्ष से मतलूब तो मंजूर पक्ष से शम्स परवेज चुनाव लड़े थे और मात्र 12 वोटों से मतलूब ने यह चुनावी किला फतह कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह टीस कहीं न कहीं मंजूर पक्ष के लोगों में है और इसकी भरपाई करने की पूरी कोशिश होगी। उधर, मुनकाद पक्ष अपनी इस ठसक को बरकरार रखने का पूरा प्रयास करेगा। हालांकि वसीम को बसपा ने अभी अपना समर्थन नहीं दिया है। पर माना जा रहा है कि वसीम को ही हरी झंडी दी जाएगी। बृहस्पतिवार को पर्चा भरते ही मुनकाद पक्ष ने राजनीतिक चौसर पर चाल चल दी। जब्बार आदि ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी उन्हें धमका रहे हैं। पहले भी फर्जी मामलों में फंसा चुके हैँ और अब फिर कहा जा रहा है कि चुनावी रण से हट जाओ वरना अंजाम घातक होगा। यहां मुकाबला सीधा माना जा रहा है और दूसरे उम्मीदवारों तथा दलों के सामने यह चुनौती है कि वे कैसे इस मुकाबले में अपने आप को मजबूती से खड़ा रख पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed