{"_id":"606ed1b38ebc3ee64f1cecce","slug":"panchayat-chunav-2021-azad-samaj-party-has-released-the-list-of-14-candidates-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव 2021: आसपा ने जारी की 14 प्रत्याशियों की सूची, सात गांवों के पूर्व प्रधानों ने छोड़ी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव 2021: आसपा ने जारी की 14 प्रत्याशियों की सूची, सात गांवों के पूर्व प्रधानों ने छोड़ी भाजपा
Thu, 08 Apr 2021 03:20 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 08 Apr 2021 03:20 PM IST
सार
- पंचायत चुनाव: ड्यूटी कटवाने के लिए दौड़े कर्मचारी
- आसपा ने जारी की 14 प्रत्याशियों की सूची
विज्ञापन
पंचायत चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजाद समाज पार्टी (आसपा) ने जिला पंचायत के 14 वार्डों के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। वहीं पंचायत चुनाव के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगनी शुरू हो गई हैं। प्रशासन ने विकास भवन में मेडिकल बोर्ड का गठन किया है। दो डॉक्टर की तैनाती कर दी गई है। मेडिकल के बाद ही ड्यूटी पर फैसला होगा। बुधवार को कई कर्मचारियों ने मेडिकल टीम को अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन
मेडिकल टीम में शामिल डॉ. योगिता और डॉ. अंकित ने बताया कि कई लोग गंभीर बीमारियों से परेशान थे। इसके अलावा कई महिला कर्मचारी गर्भवती हैं और मातृत्व अवकाश पर हैं। ऐसे कर्मचारियों के आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। इन्हें मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी के संज्ञान में लाने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। कर्मचारियों के ड्यूटी शेड्यूल को तैयार कर लिया गया है। नौ से 12 अप्रैल तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए एसडी सदर और दीवान पब्लिक स्कूल में तैयारी की गई है।
विज्ञापन
आसपा ने जारी की 14 प्रत्याशियों की सूची
आजाद समाज पार्टी (आसपा) के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र रछौती और भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष रमेश हल्देनिया ने बुधवार को जिला पंचायत के 14 वार्डों के प्रत्याशियों की सूची जारी की। घोषित प्रत्याशियों में वार्ड नंबर 6 से मुकेश सैनी, वार्ड 7 से मनीषा भारती, वार्ड 8 से अश्वनी, वार्ड 11 से उत्तम त्यागी, वार्ड 14 से अनुराधा, वार्ड 20 से मोहम्मद आफताब, वार्ड 21 से तैमूर अली, वार्ड 24 से मांगेराम रवि, वार्ड 25 से सुंदर पाल, वार्ड 26 से डिंपल पाहवा, वार्ड 29 से मनोज अघाना, वार्ड 30 से मीनू गुर्जर, वार्ड 32 से मोहम्मद अनस और वार्ड 33 से इमरती देवी शामिल है। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र रछौती एवं जिला महासचिव शमीम चौधरी ने बताया कि अनुसूचित जाति, मुस्लिम व पिछड़े वर्ग को ध्यान में रखते हुए प्रत्याशी घोषित किए गए। बाकी वार्डों के प्रत्याशियों की घोषणा जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बिजनौर: मकान में तेज धमाका, दहल उठा पूरा इलाका, पांच लोगों की मौत, चार गंभीर रूप से घायल
सात गांवों के पूर्व प्रधानों ने भाजपा छोड़ी
हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र के सात गांवों के पूर्व प्रधानों ने भाजपा छोड़कर बुधवार को बसपा की सदस्यता ली। यह जानकारी जिलाध्यक्ष सतपाल पेपला और जिला महासचिव ब्रह्मजीत गौतम ने दी। बसपा में शामिल हुए गांव ऐंची खुर्द के प्रधान कमल सिंह गुर्जर, पूर्व प्रधानों में अहमदपुरी के अजयवीर, आलमगीरपुर के भूपेंद्र, नंगला गोसाई के सोहनलाल, सिखेडा के रवींद्र प्रधान, बली के कल्लू सिंह, ऐंची कला के जयविंद्र, संदीप जैनर, बीरपाल, गौरव, दीपक गुर्जर, गौरव गुर्जर, चमन गिरी आदि शामिल हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/