{"_id":"606ec22e8ebc3ee64d5dea29","slug":"bomb-blast-in-a-house-and-five-peoples-died-and-four-injured-at-bijnor-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: मकान में तेज धमाका, दहल उठा पूरा इलाका, पांच लोगों की मौत, चार गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: मकान में तेज धमाका, दहल उठा पूरा इलाका, पांच लोगों की मौत, चार गंभीर रूप से घायल
Thu, 08 Apr 2021 02:43 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 08 Apr 2021 02:43 PM IST
सार
- बिजनौर में तेज धमाका, पांच लोगों की मौत
- हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां बक्शीवाला रोड पटाखे बनाने की फैक्टरी में तेज धमाका हुआ जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
बता दें कि धमाका इतनी तेज था कि आसपास का इलाका दहल उठा और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बचाव व राहतकार्य शुरू किया गया। इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
मरने वालों के नाम
पुलिस के अनुसार वेदपाल, सिंटू पुत्र राजाराम, प्रदीप पुत्र रामोतार, सोनू पुत्र ऋषिपाल और बृजपाल की हादसे में मौत हो गई है। वहीं जांच में पता चला कि नहटौर निवासी युसूफ के नाम पर यह फैक्टरी चल रही है। दिसंबर 2025 तक फैक्टरी का लाइसेंस रजिस्टर्ड है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ: युवक से शादी करने की जिद पर अड़ी दो नाबालिग सगी बहनें, थाने पहुंचकर बोलीं...
वहीं मौके पर पहुंचे डीएम रमाकांत पांडेय ने बताया कि फैक्टरी में गुरुवार को कारीगर काम कर रहे थे। इसी दौरान फैक्टरी में आग लग गई। आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। उनका कहना है कि आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/