{"_id":"5807b9454f1c1bf36e7037ea","slug":"panchayat-chunaav","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव की रंजिश में सपा नेता के पिता की हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव की रंजिश में सपा नेता के पिता की हत्या
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Thu, 20 Oct 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परतापुर थाना क्षेत्र के सोरखा गांव में पंचायत चुनाव की रंजिश में सपा नेता के पिता की दिनदहाडे़ गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या से पहले सपा नेता की आरोपी से हाथापाई भी हुई, लेकिन वह फरार हो गया। पीड़ित पक्ष का दावा है कि आरोपी ने उल्टा उन्हें फंसाने के लिए अपने पैर में गोली मारकर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने उसे मोदीनगर जाते हुए रास्ते से हिरासत में लेकर मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया है।
सपा नेता ने गांव के ही युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। सोरखा गांव निवासी बलविंदर उर्फ भोलू सिवालखास विधानसभा क्षेत्र से पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हैं। उनके परिवार की गांव के ही श्योवीर उर्फ मालू से 2015 के पंचायत चुनाव के समय से चुनावी रंजिश चल रही है। दोनों में आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर नोकझोंक होती रहती थी। सपा नेता बलविंदर ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे वह मोदीनगर से आया था। वह घर के पास ही गाड़ी खड़ी कर रहा था। उसके पिता नरेंद्र (60) घर के बाहर गली में खडे़ थे। आरोप है कि इस दौरान श्योवीर पिस्टल लेकर आया और उसके पिता को गोली मार दी। घेराबंदी के दौरान श्योवीर हाथापाई कर फरार हो गया। नरेंद्र को केएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
सूचना पर सीओ ब्रह्मपुरी और एसओ परतापुर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। घटना के कुछ देर बाद ही एसओ परतापुर को किसी ने फोन पर सूचना दी कि श्योवीर के पैर में किसी ने गोली मार दी है। जिस पर एसओ परतापुर ने श्योवीर को मोदीनगर जाते समय रास्ते से हिरासत में ले लिया। एसओ ने बताया कि घटनास्थल से एक और आरोपी के घर से 32 बोर के तीन खोखे मिले हैं। श्योवीर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। हत्या की वजह पंचायत चुनाव की रंजिश बताई गई है।