फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Panch Kalyanak of the grand Jain temple Shri Aadi Veer Jinalaya will begin today

आज शुरू होगा भव्य जिन मंदिर श्री आदिवीर जिनालय का पंचकल्याणक

Sun, 01 Jun 2025 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Panch Kalyanak of the grand Jain temple Shri Aadi Veer Jinalaya will begin today
पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव की जानकारी देती आर्यिका विद्या श्री माता स्रोत संवाद - फोटो : kathua news
हस्तिनापुर। श्री आदिवीर विद्याश्री अंतरराष्ट्रीय चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में श्री मज्जिनेंद्र आदिवीर दिव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा गजरथ महोत्सव रविवार से प्रारंभ होगा। महोत्सव की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन

मंदिर प्रांगण में आयोजित प्रेसवार्ता में आर्यिका विधाश्री माता ने बताया कि हस्तिनापुर की भूमि जैन धर्म में बहुत ही पवित्र है। यहां पूर्व से ही जैन मंदिरों की वृहद शृंखला है, जिसकी कड़ी में एक और भव्य जिन मंदिर श्री आदिवीर जिनालय मंदिर जुड़ने जा रहा है। यह मंदिर सिद्धशिला की पद्धति में बनाया जा रहा है। समस्त कार्यक्रम जैन आचार्य वसुनंदी महाराज ससंघ के सानिध्य में संपन्न होगा। वसुनंदी महाराज का संघ पिछले एक माह से पदयात्रा कर रविवार की प्रात: हस्तिनापुर की धरा पर प्रवेश करेगा। बताया कि मंदिर की पंचकल्याणक की समस्त मांगलिक क्रियाएं आचार्य नेमीचंद सिद्धांत चक्रवर्ती द्वारा संग्रहीत पौराणिक ग्रंथ के आधार पर की जाएंगी। कार्यक्रम का शुभारंभ एक जून को होगा और 6 जून को गजरथ महामहोत्सव के साथ संपन्न होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, राज्यमंत्री दिनेश खटीक समेत अन्य राजनैतिक लोग भी शामिल होंगे। पंचकल्याणक महोत्सव की समस्त मांगलिक क्रियाएं पंडित नरेश कुमार जैन, मनोज जैन के सानिध्य में संपन्न होगी। कार्यक्रम में भारतवर्ष के लोग भाग लेंगे। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक ब्रह्मचारी इंद्रकुमार (इंद्र), सुनील कुमार जैन, प्रमोद जैन एडवोकेट, सुनील कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed