फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pallavapuram police come up empty-handed in Rs 50 lakh theft case

Meerut News: 50 लाख की चोरी में पल्लवपुरम पुलिस के हाथ खाली

Mon, 20 Oct 2025 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Pallavapuram police come up empty-handed in Rs 50 lakh theft case
मोदीपुरम। पॉश कॉलोनी शीलकुंज में व्यापारी मनप्रीत के घर हुई 50 लाख की चोरी में पल्लवपुरम पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। शक के आधार पर घरेलू सहायिका और उसके पति से पुलिस ने पूछताछ की। हालांकि सहायिका की हालत बिगड़ने पर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की तीन टीम वारदात के खुलासे के लिए लगाई गई हैं।
विज्ञापन

पल्लवपुरम थाना क्षेत्र अंतर्गत शीलकुंज कॉलोनी निवासी व्यापारी मनप्रीत के घर में शनिवार सुबह चोरी की वारदात हुई थी। मनप्रीत अपनी पत्नी ईशु के साथ शनिवार सुबह सात बजे दोनों बच्चों बिशन और मिल्खा को स्कूल छोड़ने गए थे। इसके बाद में जिम चले गए। सुबह करीब 8:15 बजे गांव महल निवासी घरेलू सहायिका बॉबी घर पहुंची तो मकान में सामान बिखरा पड़ा था। घरेलू सहायिका ने मनप्रीत को फोन पर घर में चोरी की जानकारी दी। इसके बाद मनप्रीत और उनकी पत्नी ईशु मकान पर पहुंचे तो पाया कि घर से करीब 50 लाख की कीमत के सोने-चांदी के जेवरात गुम थे।
विज्ञापन

जेवरात के खाली डिब्बे मकान के पीछे पड़े मिले। पुलिस ने बॉबी और उसके पति राजवीर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बॉबी की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि उसके पति का शांतिभंग में चालान कर दिया। मनप्रीत की शहर में कारों के ऑटोमेटिक सिस्टम को ठीक करने का काम है उसकी पत्नी ईशु पीएचडी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पल्लवपुरम पुलिस ने इतना सब होने के बावजूद घटना की जानकारी आला अधिकारियों को नहीं दी। रविवार को एसएसपी और एसपी सिटी ने पल्लवपुरम थाना प्रभारी निरीक्षक से जवाब तलब किया। इसके बाद पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि वारदात के खुलासे के लिए पुलिस के तीन टीम लगाई गई हैं। सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही है। कुछ दिन पहले पंखे ठीक करने दो युवक घर आए थे। उन्हें भी तलाश किया जा रहा है। उनसे भी पूछताछ की जाएगी।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed