{"_id":"5eebc92e8ebc3e431314a1c6","slug":"palika-demolised-the-illigal-construction-mawana-news-mrt487077826","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका ने अवैध निर्माण गिराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका ने अवैध निर्माण गिराया
विज्ञापन
मखदूमपुर स्थित ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। उपजिलाधिकारी के आदेश पर नगर पालिका ने मखदूमपुर रोड पर ग्राम समाज की बेशकीमती भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करके किए गए पक्के निर्माण को चेयरमैन व नगर पालिका कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति में बृहस्पतिवार को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया।
उल्लेखनीय है कि ग्राम समाज की भूमि मखदूमपुर रोड से लगी हुई है। एक व्यक्ति ने इस पर अवैध कब्जा कर चहारदीवारी करनी शुरू कर दी। इसकी शिकायत कुछ लोगों ने थाना पुलिस, एसडीएम तथा नगर पालिका से की थी। जिस पर तहसील के कानूनगो एवं लेखपाल ने मौके पर जाकर पैमाइश की थी तथा भूमि को सरकारी बताया था। इसके बाद अवैध कब्जा करने वाले को स्वयं अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया था।
आरोपी द्वारा अवैध निर्माण नहीं हटाने पर नगर पालिका के जेई जयपाल सिंह ने थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। रजिस्ट्रार कानूनगो के नहीं आने के कारण तीन दिन लगातार अवैध निर्माण पालिका नहीं गिरा सकी थी। पुलिस फोर्स के साथ बृहस्पतिवार को नगर पालिका के कर्मचारी तथा चेयरमैन अय्यूब कालिया मौके पर जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे तथा अवैध रूप से किए गए पक्के निर्माण को ध्वस्त करा दिया। इस संबंध में पालिका के कार्यालय अक्षीधक लाखन सिंह चौहान ने बताया कि पालिका द्वारा अतिक्रमण को हटा दिया गया है। जिसको हटवाने में पालिका का 6080 रुपये का व्यय आया है। जिसकी वसूली के लिए नोटिस जारी कर दिया है।